scriptRajasthan By Election 2024: देवली उनियारा सीट पर कांग्रेस ने उतारा नया चेहरा, जानें कौन हैं कस्तूर चंद मीना | Rajasthan By-election 2024: Congress has made Kastur Chand Meena its candidate for Deoli Uniara seat | Patrika News
जयपुर

Rajasthan By Election 2024: देवली उनियारा सीट पर कांग्रेस ने उतारा नया चेहरा, जानें कौन हैं कस्तूर चंद मीना

Rajasthan By-election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद मीना टोंक-सवाईमाधोपुर से सांसद हरीश मीना के करीबी माने जाते हैं।

जयपुरOct 24, 2024 / 11:55 am

Rakesh Mishra

Rajasthan By-election 2024
Rajasthan By-election 2024: कांग्रेस ने देवली-उनियारा सीट पर प्रत्याशी के रूप में कस्तूर चंद मीना की घोषणा की है। इससे पहले वे हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड में अधिकारी पद पर थे। वे पहली बार विधायक प्रत्याशी बनाए गए हैं, जबकि उनके सामने राजेन्द्र गुर्जर भाजपा प्रत्याशी हैं। राजेन्द्र गुर्जर देवली-उनियारा सीट पर 2013 से 2018 तक विधायक थे।
इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हरीश मीना से हार गए थे। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राजेन्द्र को टिकट नहीं दिया था और विजय बैंसला को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन हरीश मीना ने बैंसला को भी हरा दिया था। गत लोकसभा चुनाव में हरीश मीना जीतकर सांसद बन गए। ऐसे में देवली-उनियारा सीट रिक्त हो गई थी। इसके बाद अब उपचुनाव हो रहे हैं। कस्तूर चंद मीना टोंक-सवाईमाधोपुर से सांसद हरीश मीना के करीबी माने जाते हैं।
Rajasthan By election 2024

इस सीट पर अब तक रहे विधायक

उनियारा विधानसभा क्षेत्र से 1952 व 1957 में राव राजा सरदार सिंह, 1962 व 1967 में दिग्विजय सिंह, 1972 में राव राजा राजेंद्र सिंह, 1977 में दिग्विजय सिंह, 1980 में रामलाल, 1985 में दिग्विजय सिंह, 1990 में दिग्विजय सिंह, 1993 में जगदीश प्रसाद मीणा, 1998 में दिग्विजय सिंह, 2003 में प्रभुलाल सैनी, 2008 में रामनारायण मीणा, 2013 में राजेंद्र गुर्जर, 2018 व 2023 में कांग्रेस से हरीश मीना विधायक रहे हैं।

यह हैं कुल मतदाता

देवली-उनियारा में कुल मतदाता 3 लाख 2 हजार 295 हैं। इसमें महिला एक लाख 46 हजार 552 तथा पुरुष एक लाख 55 हजार 742 हैं। इनके अलावा एक ट्रांसजेंडर है। बता दें कि देवली उनियारा विधानसभा सीट गुर्जर-मीणा समाज की बाहुल्य सीट है।

Hindi News / Jaipur / Rajasthan By Election 2024: देवली उनियारा सीट पर कांग्रेस ने उतारा नया चेहरा, जानें कौन हैं कस्तूर चंद मीना

ट्रेंडिंग वीडियो