scriptRajasthan Assembly Election 2023: 61 साल में औसत मतदाताओं की संख्या पांच गुणा बढ़ी | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Assembly Election 2023: 61 साल में औसत मतदाताओं की संख्या पांच गुणा बढ़ी

बढ़ती जनसंख्या और समय—समय पर हुए परिसीमन के चलते प्रदेश में औसत मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि का क्रम जारी है। 1952 में प्रति सीट औसत मतदाताओं की 49 हजार 692 थी, जो 2018 में बढ़कर 2 लाख 38 हजार 249 पहुंच गई है। माना जा रहा है कि इस बार यह संख्या पौने तीन लाख के आसपास रहेगी।

जयपुरOct 27, 2023 / 10:52 am

Umesh Sharma

Rajasthan Assembly Election 2023: 61 साल में औसत मतदाताओं की संख्या पांच गुणा बढ़ी

Rajasthan Assembly Election 2023: 61 साल में औसत मतदाताओं की संख्या पांच गुणा बढ़ी

उमेश शर्मा।

बढ़ती जनसंख्या और समय-समय पर हुए परिसीमन के चलते प्रदेश में औसत मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि का क्रम जारी है। 1952 में प्रति सीट औसत मतदाताओं की 49 हजार 692 थी, जो 2018 में बढ़कर 2 लाख 38 हजार 249 पहुंच गई है। माना जा रहा है कि इस बार यह संख्या पौने तीन लाख के आसपास रहेगी। इसी तरह प्रदेश में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2018 में 4 लाख 36 हजार 125 थी। इनके लिए चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान विशेष व्यवस्था की थी। इस बार विभाग ने 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है। साथ ही मतदान स्थलों पर भी व्हील चेयर सहित कई तरह की सुविधाएं इन वोटर्स को उपलब्ध कराई जाएंगी।

जयपुर में सबसे बड़ी और सबसे छोटी सीट

मतदाताओं की लिहाज से बात की जाए तो प्रदेश की सबसे बड़ी सीट जयपुर की झोटवाड़ा हैं यहां मतदाताओं की संख्या 4 लाख 20 हजार 712 है। 2018 के मुकाबले यहां मतदाताओं की संख्या में 59 हजार 899 की बढ़ोतरी हुई है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 18 हजार 728 और महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 1 हजार 984 है। इसी तरह सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र भी जयपुर का किशनपोल है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 546 है। यहां 2018 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 6 हजार 623 की कमी आई है।

यह भी पढ़ें
-

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में 76 सीटों के नामों को लेकर होगी चर्चा

https://youtu.be/QGrYpFbn2zc

 

वर्ष—औसत मतदाताओं की संख्या
1957—49,692
1962—58,679
1967—66,324
1972—75,520
1977—77,665
1980—90,310
1985—1,05,721
1990—1,31,998
1993—1,42,366
1998—1,50,663.845
2003—1,69,643
2008—1,81,365
2013—2,04,147
2018—2,38,949.83

जयपुर की विधानसभाओं में वोटर्स की संख्या

विधानसभा क्षेत्र-वोटों की संख्या 2013-2018-2023

झोटवाड़ा—293443——360813——420712
आमेर—206953——247176—— 287180
हवामहल—194196——232728—251827
विद्याधर नगर—275224——231216—337565
सिविल लाइंस—207943———236925—241332
किशनपोल—182950———198187—191546
आदर्श नगर—202686——242158—263796
मालवीय नगर—197857——213253—215123
सांगानेर—251517——302810—342591
बगरू—242107——296593—346685

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Assembly Election 2023: 61 साल में औसत मतदाताओं की संख्या पांच गुणा बढ़ी

ट्रेंडिंग वीडियो