scriptRajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस-BJP घमासान के बीच इस पार्टी की एंट्री, क्या मचेगी खलबली या बिगड़ेगा सियासी गणित? | rajasthan assembly election 2023 jannayak janta party bjp alliance | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस-BJP घमासान के बीच इस पार्टी की एंट्री, क्या मचेगी खलबली या बिगड़ेगा सियासी गणित?

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा घमासान के बीच इस पार्टी की एंट्री, क्या मचेगी खलबली या बिगड़ेगा सियासी गणित?

जयपुरAug 14, 2023 / 11:13 am

Nakul Devarshi

4.jpeg
जयपुर।

प्रदेश में इसी वर्ष के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें इन दिनों परवान पर हैं। ‘मिशन सत्ता’ को लेकर कांग्रेस-भाजपा जैसे प्रमुख राजनीतिक दल तो अपना पूरा ज़ोर लगा ही रहे हैं, तो वहीं आरएलपी, बसपा और आप पार्टी भी सरकार बनाने या किंगमेकर की भूमिका तक पहुंचने का दावा कर रहे हैं। इन सब के बीच पड़ोसी राज्य हरियाणा की भाजपा सरकार के सहयोगी जननायक जनता पार्टी, जजपा भी राजस्थान में किस्मत आज़माने चुनाव में उतरने जा रही है।

 

जयपुर पहुंचे चौटाला ‘पिता-पुत्र’
जननायक जनता पार्टी (जजपा) का प्रदेश कार्यालय आज से जयपुर के सिविल लाइंस में शुरू होने जा रहा है। इसके उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला और उनके पुत्र व प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला जयपुर पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम के बाद दोनों नेता मीडिया से भी मुखातिब होंगे जिसमें वे प्रदेश में जजपा की आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

 

6.jpeg
2008 में उतारे थे 4 उम्मीदवार
जजपा के गठन से पहले भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले वर्ष 2008 में चार प्रत्याशी उतारे गए थे। उस दौरान पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। उसके बाद वर्ष 2013 के दौरान शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोप सिद्ध होने के बाद दिग्गज नेता ओम प्रकाश चौटाला की गिरफ्तारी के बाद हुई जेल ने पार्टी के राजस्थान में सियासी सफर पर ब्रेक लगा दिए थे। अब एक बार फिर जजपा प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है।
आज रीटा चौधरी करेंगी ज्वाइन
जयपुर में आज जजपा कार्यालय के उद्घाटन मौके पर सीकर जिले की पूर्व जिला प्रमुख रीटा चौधरी पार्टी ज्वाइन करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अभय सिंह चौटाला और प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में उनका पार्टी में स्वागत होगा और सदस्यता दिलाई जाएगी।
गौरतलब है कि रीटा चौधरी प्रदेश के कद्दावर नेता और दांतारामगढ़ से 7 बार विधायक रहे चौधरी नारायण सिंह की पुत्रवधू हैं। रीटा चौधरी के बेटे और उनके भाई फिल्म अभिनेता व निर्माता राज मंगल सिंह चौधरी की गुलाल व थार जैसी प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्मों में अपना किरदार अदा कर चुके है।
2.jpeg

भाजपा से गठबंधन पर नज़र
पूर्व की तरह इस बार भी जजपा का इरादा भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने का है। जजपा नेताओं का कहना है कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार है। लेकिन राजस्थान के सियासी समीकरणों को देखते हुए यहां गठबंधन बनता है या नहीं ये देखना दिलचस्प रहेगा। फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच बातचीत का दौर जारी है।

 

सीकर में ‘शक्ति प्रदर्शन’ की तैयारी

जननायक जनता पार्टी 25 सितंबर को सीकर में एक रैली के ज़रिए अपनी ताकत दिखाने के साथ चुनावी बिगुल बजाने जा रही है। दरअसल, इस दिन पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती है। इसी दिन यहां रैली करने का प्लान बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला व महासचिव दिग्विजय चौटाला ने रविवार को रैली के प्रस्तावित सभा स्थल का जायज़ा लिया।

https://youtu.be/7FYpvxIave8
2.jpeg

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस-BJP घमासान के बीच इस पार्टी की एंट्री, क्या मचेगी खलबली या बिगड़ेगा सियासी गणित?

ट्रेंडिंग वीडियो