scriptजैन समाज के सदस्यों ने धार्मिक यात्रा के दौरान किए विभिन्न मंदिरों के दर्शन | Members of Jain community visited various temples during their religious journey. | Patrika News
जयपुर

जैन समाज के सदस्यों ने धार्मिक यात्रा के दौरान किए विभिन्न मंदिरों के दर्शन

रास्ते में विराट नगर स्थित मंदिर के साथ ही आस-पास के क्षेत्र में विराजित जिन प्रतिमाओं के भी दर्शन किए

जयपुरFeb 23, 2024 / 08:03 pm

Shipra Gupta

jain_1.jpg

,,,,

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप तीर्थंकर एवं सिटीजन यात्रा क्लब, जयपुर के तत्वावधान में धार्मिक यात्रा का आयोजन हुआ। डॉ. एम.एल जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं ने दौसा, महावीरजी व बोलखेड़ा के जैन मंदिरों में पूजन किया। बाद में तिजारा में भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक किया।
jain_2.jpg
इस यात्रा में तीर्थकर ग्रुप के अध्यक्ष डॉ एम एल जैन, कार्याध्यक्ष सुरेश गंगवाल, सुमति अजमेरा, महेन्द्र सेठी आशा गर्ग, पुष्पा मालपुरा,सुरबाला आदि ने पुण्यार्जन किया। इन मंदिरों में विराजमान मुनि-साध्वियों का आशीर्वाद भी लिया।
jain_4.jpg
दौसा में मंदिर के दर्शन कर 108 उपाध्याय उर्जन्त सागरजी महाराज के दर्शन कर महावीरजी गए। मुख्य मंदिर में दर्शन कर पीछे खडगासन प्रतिमा, चौबीसी व अन्य मंदिरों के दर्शन कर चिन्मय सागर महाराज का प्रवचन सुन भोजन किया और बोलखेडा के लिए रवाना हुए।
jain_5.jpg
शाम को बोलखेडा पहुंचे और पहाड़ी पर स्थित सात मंदिरों के दर्शन करें और तिजारा के रवाना हुए।तिजारा में पुरुषों ने मूलनायक चन्द्र प्रभु का अभिषेक किया। उसके बाद नवग्रह मंदिर व पद्मावती माताजी के मंदिरों के दर्शन किए।
jain_6.jpg
तिजारा के पार्वनाथ मंदिर व चन्द्रगिरी की चौबीसी के दर्शन किए। तिजारा में दो मुनी महाराज व विज्ञाश्री माताजी के संघ की माताजी के दर्शन किए। रास्ते में विराट नगर स्थित मंदिर के साथ ही आस-पास के क्षेत्र में विराजित जिन प्रतिमाओं के भी दर्शन किए।
jain_7.jpg

Hindi News/ Jaipur / जैन समाज के सदस्यों ने धार्मिक यात्रा के दौरान किए विभिन्न मंदिरों के दर्शन

ट्रेंडिंग वीडियो