scriptभाजपा का टूटेगा सपना! राजस्थान में कांग्रेस की जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, अशोक गहलोत या सचिन पायलट | Lok Sabha Election 2024 Result BJP dream will be shattered, who will take credit for Congress victory in Rajasthan, Ashok Gehlot or Sachin Pilot | Patrika News
जयपुर

भाजपा का टूटेगा सपना! राजस्थान में कांग्रेस की जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, अशोक गहलोत या सचिन पायलट

Lok Sabha Election 2024 Result : राजस्थान में लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 4 जून को होगी। माना जा रहा है कि भाजपा राजस्थान में अपने मिशन 25 को पूरा न कर सकेगी। जिस वजह से कांग्रेस में खुशी का माहौल है। अब चर्चा है कि कांग्रेस की इस जीत का सेहरा किसके सिर बांधेगा, अशोक गहलोत या सचिन पायलट। जानें पूरा मामला।

जयपुरJun 03, 2024 / 02:31 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Lok Sabha Election 2024 Result BJP dream will be shattered, who will take credit for Congress victory in Rajasthan, Ashok Gehlot or Sachin Pilot

Lok Sabha Election 2024 Result : Ashok Gehlot or Sachin Pilot

Lok Sabha Election 2024 Result : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना 4 जून से शुरू होने वाली है। राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना के साथ रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जानकारों के अनुसार भाजपा राजस्थान में हैट्रिक लगाने से चूक रही है। मिशन 25 का सपना टूटने की पूरी संभावना है। उधर कांग्रेस खुशी के बारे कुलांचे भर रहे हैं। पार्टी में चर्चा हो रही है कि राजस्थान में कांग्रेस की वापसी का सेहरा किसके सिर होगा। यानि की इसका क्रेडिट अशोक गहलोत को जाएगा या सचिन पायलट। या फिर पार्टी को, जिसने दोनों को एकजुटता के सूत्र में बांधा है। राजनीतिक पंड़ितों का मानना है कि अशोक गहलोत औऱ सचिन पायलट का एकजुट होकर चुनाव लड़ना इसकी बड़ी वजह है। इस पूरे चुनाव में गुटबाजी के दृश्य कम दिखाई दिए।

सियासी जानकार का कहना, कांग्रेस आलाकमान ने मौके पर मारा चौका

सियासी जानकार का मानना है कि कांग्रेस आलाकमान ने मौके पर चौका मारा। जिसका परिणाम है राजस्थान में कांग्रेस की वापसी। विधानसभा चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट कैंप में सुलह हुई। जिसका फायदा पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसी चर्चा है कि इस बार टिकट वितरण में सचिन पायलट के कहने पर उम्मीदवार खड़े किए गए है। पर अशोक गहलोत कैंप ने इसका कोई विरोध नहीं किया। अशोक गहलोत का गृह जिला जोधपुर है। सचिन पायलट कैंप ने करण सिंह को उम्मीदवार बनाया। पर अशोक गहलोत ने कोई विरोध नहीं किया, बल्कि जमकर चुनाव प्रचार किया।
यह भी पढ़ें –

Phalodi Satta Market : हॉट सीट बाड़मेर में कौन जीतेगा, फलोदी सट्टा बाजार की आई नई भविष्यवाणी

एग्जिट पोल अनुमान

मतगणना से पूर्व जारी एग्जिट पोल के जो अनुमान जारी किए गए हैं उनमें राजस्थान में लोकसभा चुनाव में भाजपा हैट्रिक का दावा पूरी तरह से फेल होता दिखाई दे रहा है। ज्यादातर अनुमानों में कहा गया कि इस बार भाजपा सभी 25 सीटें नहीं जीत पाएगी।

कांग्रेस का दावा जीतेंगे 7-12 सीटें

उधर कांग्रेस का दावा है कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 7 से 12 सीट पर अपना परचम लहराएगी। चूरू, झुंझुनूं, दौसा, भरतपुर, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर और बाड़मेर सीट पर कांग्रेस अपनी जीत की उम्मीद कर रहा है। इसके साथ ही दो सीट (नागौर और सीकर) में भी कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी विजयी पताका फहरा सकते हैं। सीकर से सीपीआईएम-कांग्रेस गठबंधन के अमराराम और नागौर से रालोपा-कांग्रेस गठबंधन के हनुमान बेनीवाल चुनावी मैदान में हैं। वहीं अगर श्रीगंगानगर, जयपुर ग्रामीण, कोटा, बांसवाड़ा और जालोर की बात करें तो इन लोकसभा सीटों पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। अगर कांग्रेस का दावा सही सबित हुआ तो भाजपा का मिशन 25 का सपना टूट जाएगा। भाजपा को 15-16 सीट से ही संतोष करना पड़ेगा।

रिजल्ट का इंतजार

राजस्थान की कोटा, बाड़मेर, बांसवाड़ा, नागौर, जालोर और बीकानेर सीट के परिणाम पर सबकी निगाहें हैं।
कोटा – ओम बिड़ला (भाजपा) – प्रह्लाद गुंजल (कांग्रेस)।
बांसवाड़ा – महेंद्रजीत सिंह मालवीय (भाजपा) – राजकुमार रोत (कांग्रेस समर्थित – BAP)।
बाड़मेर- कैलाश चौधरी (भाजपा) – उम्मेदाराम बेनीवाल (कांग्रेस) – रवींद्र सिंह भाटी (निर्दलीय)।
नागौर – ज्योति मिर्धा (भाजपा) – हनुमान बेनीवाल (कांग्रेस गठबंधन)।
जालोर – लुंबाराम चौधरी (भाजपा) – वैभव गहलोत (कांग्रेस)।
बीकानेर – अर्जुनराम मेघवाल (भाजपा) – गोविंदराम मेघवाल (कांग्रेस)।

Hindi News/ Jaipur / भाजपा का टूटेगा सपना! राजस्थान में कांग्रेस की जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, अशोक गहलोत या सचिन पायलट

ट्रेंडिंग वीडियो