scriptJalore-Sirohi Lok Sabha Election Result 2024: पूर्व CM गहलोत के बेटे ‘वैभव’ चुनाव हारे, लुंबाराम ने दर्ज की जीत; जानें हार-जीत का अंतर | Jalore-Sirohi Lok Sabha Election Result 2024: Former CM Gehlot son Vaibhav gehlot lost the election, Lumbaram registered victory | Patrika News
जयपुर

Jalore-Sirohi Lok Sabha Election Result 2024: पूर्व CM गहलोत के बेटे ‘वैभव’ चुनाव हारे, लुंबाराम ने दर्ज की जीत; जानें हार-जीत का अंतर

jalore-sirohi loksabha result 2024: जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर परिणाम का इंतजार समाप्त हो गया है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार लुंबाराम ने जीत प्राप्त की है। जानिए हार-जीत का अंतर….

जयपुरJun 04, 2024 / 01:11 pm

Lokendra Sainger

Jalore-Sirohi Lok Sabha Seat: राजस्थान की वीआईपी सीटों में से एक जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने जीत दर्ज की है। जबकि वहां से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हार गए है। बता दें कि इससे पहले भी वैभव गहलोत जोधपुर से चुनाव हार चुके है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को कांग्रेस ने जालोर-सिरोही से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी से है। वैभव गहलोत इससे पहले जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है। यहां 26 अप्रेल को मतदान हुआ था और कुल 62.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र में कुल 22.89 लाख वोटर्स हैं।
जालोर-सिरोही अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। इनकी संख्या 8 लाख से अधिक है। वहीं, सामान्य वर्ग में कलबी(पटेल) तीन लाख, देवासी 2.10 लाख, मूल ओबीसी 4 लाख, राजपूत व भोमिया 1.50 लाख, ब्राह्रमण व वैश्य सहित अन्य सवर्ण 3.20 लाख व मुस्लिम नब्बे हजार प्रमुख मतदाता है।

क्यों खास है जालोर-सिरोही लोकसभा सीट?

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने पिछला लोकसभा चुनाव जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ लड़ा था। जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धूल चटा दी थी। इस बार कांग्रेस ने वैभव को जालोर-सिरोही से मैदान में उतारा है। पूर्व सीएम गहलोत ने बेटे की सीट पर जमकर प्रचार किया। यहां से हार-जीत को लेकर पूर्व सीएम गहलोत की साख से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें

Barmer-Jaisalmer Loksabha Result जानें

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से 2024 के उम्मीदवार

लुंबाराम- भाजपा
वैभव गहलोत- कांग्रेस
मोती लाल- ASPKR
ओटाराम- BADVP
टीकाराम भाटी- BTCONG
फौजाराम- IPGP
कालूराम मेघवाल- निर्दलीय
दालाराम- निर्दलीय
देवाराम- निर्दलीय
दिनेश सिंह- निर्दलीय
रमेश कुमार भंडारी- निर्दलीय
शाकुर- निर्दलीय

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से 2019 और 2014 में कौन जीता

साल 2019 का लोकसभा चुनाव : भाजपा के देवजी पटेल को 772833 और कांग्रेस के रतन देवासी को 511723 वोट मिले थे।
साल 2014 का लोकसभा चुनाव : बीजेपी के देवजी पटेल को 580508 और कांग्रेस चुनाव लड़े उदयलाल आंजना को 199363 वोट मिले थे।

List of mp’s From Barmer-Jaisalmer Lok Sabha Constituency: जालोर-सिरोही में अब तक ये बने सांसद

साल———नाम व पार्टी

1952: भवानी सिंह, निर्दलीय
1957: सूरज रतन दामानी, कांग्रेस
1962: हरीश चंद्र माथुर, कांग्रेस
1967: देवकीनंदन पाटोदिया, निर्दलीय
1971: नरेन्द्र कुमार सांघी, कांग्रेस
1977: हुकम राम, जनता पार्टी
1980: वृंदा राम फुलवारियां, कांग्रेस
1984: बूटा सिंह, कांग्रेस
1989: कैलाश मेघवाल, जनता दल
1991: बूटा सिंह, कांग्रेस
1996: परसा राम मेघवाल, कांग्रेस
1998: बूटा सिंह, निर्दलीय
1999: बूटा सिंह, कांग्रेस
2004: सुशीला बंगारू , भाजपा
2009: देवजी पटेल, कांग्रेस
2014: देवजी पटेल, भाजपा
2019: देवजी पटेल, भाजपा

Hindi News / Jaipur / Jalore-Sirohi Lok Sabha Election Result 2024: पूर्व CM गहलोत के बेटे ‘वैभव’ चुनाव हारे, लुंबाराम ने दर्ज की जीत; जानें हार-जीत का अंतर

ट्रेंडिंग वीडियो