scriptWeather update : राजस्थान में ठंड की दस्तक के साथ इन जिलों में होगी आखिरी मानसूनी बारिश | Rajasthan's monsoon to end with final showers, winter to arrive | Patrika News
जयपुर

Weather update : राजस्थान में ठंड की दस्तक के साथ इन जिलों में होगी आखिरी मानसूनी बारिश

राजस्थान का मानसून अपनी विदाई की तरफ बढ़ रहा है। किसके कारण तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। तापमान में वृद्धि के साथ-साथ सियासी पारा भी गर्म हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में हल्की और मीठी -मीठी सर्दी की शुरुआत हो गई है। लोगों को रात में पंखे बंद करने की जरूरत महसूस होने लगी है।

जयपुरOct 01, 2023 / 05:38 am

Manoj Kumar

Rajasthan's monsoon to end

Rajasthan’s monsoon to end : राजस्थान का मानसून अपनी विदाई की तरफ बढ़ रहा है। किसके कारण तापमान में वृद्धि देखी जा रही है।

राजस्थान का मानसून अपनी विदाई की तरफ बढ़ रहा है। किसके कारण तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। तापमान में वृद्धि के साथ-साथ सियासी पारा भी गर्म हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राराजस्था में हल्की और मीठी -मीठी सर्दी की शुरुआत हो गई है। लोगों को रात में पंखे बंद करने की जरूरत महसूस होने लगी है। अब मानसून भी अपने अंतिम पड़ाव पर में है और एक दो दिनों में ही राज्य से पूरी तरह विदा ले लेगा। आने वाले दिनों में तापमान में कमी की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

29 सितंबर से पूर्वी भारत में भारी बारिश
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भारत के कुछ हिस्सों में जल्द ही मानसून का मौसम समाप्त हो सकता है. उन्हें यह भी लगता है कि मध्य पूर्व में एक बड़ा चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात बन सकता है. और 29 सितंबर से पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में खुशियां देकर ही जाएगा मानसून
राजस्थान में मानसून का मौसम समाप्त हो रहा है। मानसून अपने प्रवास को पूरा कर रहा है, लेकिन फिर भी, वह खुशियां देकर ही जाएगा। राजस्थान के कई जिलों में आखिरी मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मानसून दो से तीन दिनों में सुस्त हो जाएगा और शनिवार से पूरी तरह से विदा हो जाएगा। मानसून के देरी से विदाई के बाद प्रदेश में सर्दी का असर दिखाई देगा।
पश्चिमी राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला

पश्चिमी राजस्थान में एंटी साइक्लोन बनने से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में जहां तेज गर्मी रहने लगी है, वहीं रात में अब ठंडक बढ़ गई है। हालांकि, शुक्रवार को जोधपुर शहर में दोपहर 3 बजे बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।

राजस्थान में दिन के तापमान में वृद्धि के साथ, रात के तापमान में भी गिरावट
राजस्थान में दिन के तापमान में वृद्धि के साथ, रात के तापमान में भी गिरावट आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में, लोग सुबह गुलाबी सर्दी का अनुभव करने लगे हैं।सीकर में सर्दी की आहट होने लगी है बीती RAT रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। वहीं फलोदी में अभी भी गर्मी बानी हुई है यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम के इस बदलाव से अब मौसमी बीमारियां जैसे वायरल इंफेक्शन, बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज भी बढ़ने लग गए हैं।
राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, जालोर, डूंगरपुर, पाली और बारां में बारिश हुई। बांसवाड़ा के दानपुर में सबसे ज्यादा 51 मिमी बारिश हुई।

Hindi News / Jaipur / Weather update : राजस्थान में ठंड की दस्तक के साथ इन जिलों में होगी आखिरी मानसूनी बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो