scriptRajasthan By Election 2024: BJP एक से ज्यादा सीटों पर जीती तो बढ़ेगा प्रदेश सरकार का कद, CM के हाथों में चुनावी कमान | CM Bhajanlal will visit 4 assembly constituencies on Thursday and address nomination meetings | Patrika News
जयपुर

Rajasthan By Election 2024: BJP एक से ज्यादा सीटों पर जीती तो बढ़ेगा प्रदेश सरकार का कद, CM के हाथों में चुनावी कमान

Rajasthan By Election 2024: भाजपा में गुरुवार का दिन सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।

जयपुरOct 24, 2024 / 08:23 am

Rakesh Mishra

CM Bhajanlal
Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में उपचुनावों की बिसात बिछ गई है। नामांकन का दौर चल रहा है। भाजपा में टिकट फाइनल करने से लेकर चुनावी रणनीति बनाने का सारा काम इस बार नए हाथों से हुआ है।
संगठन का काम करते आए भजनलाल इस बार सीएम हैं और भाजपा की चुनाव प्रक्रिया उन्हीं के हाथों पूरी हुई है। भाजपा सात सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है। इन सात में से एक ही सीट सलूम्बर में भाजपा विधानसभा चुनाव जीत पाई थी। ऐसे में भाजपा के पास इस चुनाव में खोने को तो बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन पाने को बहुत कुछ है।
भाजपा ने टिकट वितरण के बाद हुई बगावत को भी थाम लिया है। सरकार टिकट वितरण के बाद पहली परीक्षा में तो सफल होती दिखाई दे रही है। यदि भाजपा एक से ज्यादा सीट जीतती है तो सीएम, मंत्रिमंडल सहित सात सीटों की जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं का कद बढ़ जाएगा। भाजपा नेता दावा कर ही रहे हैं कि यह उपचुनाव भजनलाल सरकार के दस माह के कार्यकाल पर लड़ा जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ भी यही दावा कर चुके हैं।

सीएम आज चार विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे सभाएं

भाजपा में गुरुवार का दिन सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को चार विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और नामांकन सभाओं को सम्बोधित करेंगे। भाजपा का पूरा चुनाव सीएम के इर्द-गिर्द हो गया है।
सीएम सबसे पहले झुंझुनूं जाएंगे। यहां वे राजेन्द्र भांबू की नामांकन सभा में शामिल होंगे। इसके बाद रामगढ़ जाएंगे। यहां वे सुखवंत सिंह के समर्थन में नामांकन सभा में शामिल होंगे। रामगढ़ से सीएम दौसा जाएंगे। दौसा में सभा करने के बाद देवली-उणियारा जाएंगे और नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे।

Hindi News / Jaipur / Rajasthan By Election 2024: BJP एक से ज्यादा सीटों पर जीती तो बढ़ेगा प्रदेश सरकार का कद, CM के हाथों में चुनावी कमान

ट्रेंडिंग वीडियो