scriptपितृ पक्ष 2023 : 14 अक्टूबर को साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के साथ होगी पितृ पक्ष की विदाई, इन्द्र योग में बरसेगी पितरों की कृपा | Pitru Paksha will be bid farewell with solar eclipse on 14 october | Patrika News
जगदलपुर

पितृ पक्ष 2023 : 14 अक्टूबर को साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के साथ होगी पितृ पक्ष की विदाई, इन्द्र योग में बरसेगी पितरों की कृपा

Pitru Paksha 2023 : शनिवार 14 अक्टूबर को साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के साथ पितृपक्ष की विदाई हो रही है।

जगदलपुरOct 09, 2023 / 09:08 am

Kanakdurga jha

14 अक्टूबर को साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के साथ होगी पितृ पक्ष की विदाई

14 अक्टूबर को साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के साथ होगी पितृ पक्ष की विदाई

जगदलपुर। Pitru Paksha 2023 : शनिवार 14 अक्टूबर को साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के साथ पितृपक्ष की विदाई हो रही है। अमावस्या के दिन पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन पितरों के लिए विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। सर्वपितृ अमावस्या को महालया अमावस्या, पितृ अमावस्या या पितृ मोक्ष अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। अंतिम श्राद्ध के दिन इन्द्र योग भी लग रहा है जिसे शुभ योग माना गया है जिसके प्रभाव से पितरों की विशेष कृपा दृष्टि होने वाली है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता और सफाई कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद, तालाबंदी से बाजार में पसरा सन्नाटा.. FIR दर्ज


शनिवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

14 अक्टूबर को वर्ष 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। इसके पूर्व इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रेल को लगा था। यह सूर्य ग्रहण शनिवार 14 अक्टूबर की रात्रि 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। इसे पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका अटलांटिक सहित आर्कटिक देशों में देखा जा सकेगा जबकि यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : इंडियाज गॉट टैलेंट में सेमीफाइनल में पहुंची मलखंब की टीम, अबूझमाड़ के कलाकारों ने जीता मशहूर सिंगर बादशाह का दिल


सर्वपितृ अमावस्या पर शुभ मुहूर्त

इस वर्ष सर्वपितृ अमावस्या के अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या शुक्रवार 13 अक्टूबर को 9 बजकर 50 मिनट से 14 अक्टूबर शनिवार की रात्रि 11:24 मिनट पर समाप्ति होगी। उदया तिथि के अनुसार इस साल सर्वपितृ अमावस्या 14 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी। सर्वपितृ अमावस्या के दिन तर्पण के 3 शुभ मुहूर्त हैं।
यह भी पढ़ें : CG Tourism : लेजर शो में चित्रकोट लग रहा और भी सुन्दर… वीडियो में देखें जलधाराओं का मोहक नजारा


सर्वपितृ अमावस्या में होता है इनका श्राद्ध

पंडित दिनेश दास ने बताया कि जिनकी मृत्यु अमावस्या तिथि, पूर्णिमा तिथि और चतुर्दशी तिथि को हुई हो उनका श्राद्ध इस दिन करते हैं। मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि पर किये गये श्राद्ध से परिवार के सभी पूर्वजों प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा जिन पूर्वजों की पुण्यतिथि ज्ञात नहीं है अथवा परिवार के जिन सदस्यों की अकाल मृत्यु हुई हो उनका भी सर्व पितृ अमावस्या के दिन तर्पण किया जा सकता है। ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Hindi News / Jagdalpur / पितृ पक्ष 2023 : 14 अक्टूबर को साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के साथ होगी पितृ पक्ष की विदाई, इन्द्र योग में बरसेगी पितरों की कृपा

ट्रेंडिंग वीडियो