scriptAir Plane Accident: उड़ान भरते ही विमान की विंंडशिल्ड क्रेक, पायलट ने ऐसे बचाई प्लेन में सवार 45 यात्रियों की जान | plane windscreen cracks after takes off Pilot save all passengers in mp | Patrika News
जबलपुर

Air Plane Accident: उड़ान भरते ही विमान की विंंडशिल्ड क्रेक, पायलट ने ऐसे बचाई प्लेन में सवार 45 यात्रियों की जान

Air Plane Accident: एलायंस एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त, एलाइंस एयर के विमान ने उड़ान भरी ही थी कि विंड स्क्रीन में क्रेक आ गया। क्रेक देखकर पायलट्स ने इसकी जानकारी डुमना एयरपोर्ट और एटीसी को दी…

जबलपुरDec 20, 2023 / 12:25 pm

Sanjana Kumar

aeroplane_winscreen_creak_after_takes_off_in_mp_-_copy.jpg

Air Plane Accident: एलाइंस एयर के विमान की विंड स्क्रीन में क्रेक आने के बाद उसे वापस डुमना विमान तल पर उतारना पड़ा। विमान ने उड़ान भरी ही थी कि विंड स्क्रीन में क्रेक आ गया। क्रेक देखकर पायलट्स ने इसकी जानकारी डुमना एयरपोर्ट और एटीसी को दी। आनन-फानन में विमान को वापस विमानतल पर उतारा गया। विमान में सवार यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली रवाना किया गया।

45 फ्लायर्स थे सवार
जानकारी के अनुसार एलाइंस एयर के विमान ने रोजाना की तरह मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से उड़ान भरी। यह सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचा। विमान दिल्ली जाने के लिए रवाना हुआ। इसमें 45 यात्री सवार थे। जिसके बाद विमान ने ठीक दस बजकर 10 मिनिट पर दिल्ली के लिए डुमना एयरपोर्ट से उडान भरी। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद अचानक कॉकपिट के सामने की विंड स्क्रीन में क्रेक आ गया।

 

पिछली स्क्रीन के भरोसे लैंडिंग
कॉकपिट की विंड स्क्रीन में दो कांच लगे होते हैं। एक सामने की ओर और दूसरा पीछे की ओर। विमान की सामने की विंड स्क्रीन में क्रेक आया था। ऐसे में पीछे वाली विंड स्क्रीन के सहारे विमान को वापस उतारा गया।

 

फ्लाइट रद्द, आज आएंगें इंजीनियर्स
दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाइट आज रद्द रहेगी। बुधवार को इंजीनियर्स की टीम विमान के विंड स्क्रीन को बदलने का काम करेगी। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही बुधवार को जबलपुर से दिल्ली फ्लाइट संचालित होगी, वरना उड़ान रद्द रहेगी।

 

इनका कहना है
एलायंस एयर का विमान दिल्ली जा रहा था। विमान हवा में था, इस दौरान उसके विंड स्क्रीन में क्रेक आ गया, जिस कारण विमान वापस एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान में सुधार कार्य किया जाएगा। दिल्ली फ्लाइट रद्द कर दी गई।

Hindi News / Jabalpur / Air Plane Accident: उड़ान भरते ही विमान की विंंडशिल्ड क्रेक, पायलट ने ऐसे बचाई प्लेन में सवार 45 यात्रियों की जान

ट्रेंडिंग वीडियो