scriptछूटने के समय में सिर्फ 30 मिनट का अंतर, किराया बहुत ज्यादा, फिर वंदे भारत में क्यों करेंगे सफर? | Only 30 minutes difference in departure time | Patrika News
जबलपुर

छूटने के समय में सिर्फ 30 मिनट का अंतर, किराया बहुत ज्यादा, फिर वंदे भारत में क्यों करेंगे सफर?

एक समय पर जबलपुर से भोपाल के बीच चल रहीं दो ट्रेन, यात्रियों ने कहा टाइमिंग को लेकर विचार करना चाहिए
 

जबलपुरJul 02, 2023 / 07:46 pm

shyam bihari

Vande Bharat Express

Rajasthan Vande Bharat Express: बाकी वंदे भारत से अलग क्यों है राजस्थान की वंदे भारत ?

जबलपुर। शहर से भोपाल के बीच एक ही समय पर दो ट्रेनों के संचालन से यात्री असमंजस में हैं कि वे किस ट्रेन में सफर करें? दोनों शहरों के बीच पहले से जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। इसे पर्याप्त यात्री मिल रहे हैं। 28 जून से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई है। इन दोनों के शहर से छूटने में महज 30 मिनट का अंतर है। ऐसे में यात्रियों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का समय बदला जाना चाहिए। एक समय पर दो ट्रेनों के संचालन का असर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पड़ेगा। एग्जीक्यूटिव क्लास ट्रेन होने और किराया अधिक होने से यात्री जनशताब्दी एक्सप्रेस को ज्यादा प्रमुखता दे रहे हैं।
भोपाल के लिए पहले से ट्रेन
जबलपुर. जबलपुर से भोपाल के बीच पहले से अमरकंटक एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस, जबलपुर-रानी कमलापति इंटरसिटी, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस, बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस और जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस चल रही हैं। अब वंदे भारत एक्सप्रेस भी जबलपुर-भोपाल के बीच शुरू हो चुकी है।
ट्रेनों का शेड्यूल
जनशताब्दी एक्सप्रेस : जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर जंक्शन के बीच सप्ताह में सात दिन हो रहा है। यह जबलपुर से प्रात: 5.30 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचती है। वापसी में रानी कमलापति से शाम 05.40 बजे रवाना होकर 10.55 बजे जबलपुर पहुंचती है। इस दौरान ट्रेन 10 स्टेशनों पर रुकती है।
वंदे भारत एक्सप्रेस : वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चल रही है। यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होकर सुबह 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचती है। वापसी में रानी कमलापति स्टेशन से शाम 19 बजे रवाना होकर रात 23.35 बजे जबलपुर पहुंचती है। छह स्टेशन पर इसका स्टॉपेज है।

Hindi News/ Jabalpur / छूटने के समय में सिर्फ 30 मिनट का अंतर, किराया बहुत ज्यादा, फिर वंदे भारत में क्यों करेंगे सफर?

ट्रेंडिंग वीडियो