scriptGang war in jail : जबलपुर जेल में गैंगवार, दो कैदियों ने एक दूसरे पर कील से किया जानलेवा हमला | Gang war in jabalpur jail | Patrika News
जबलपुर

Gang war in jail : जबलपुर जेल में गैंगवार, दो कैदियों ने एक दूसरे पर कील से किया जानलेवा हमला

जेल में हुई गैंगवार से हड़कंप मच गया। दोनों बंदियों का जेल अस्पताल में उपचार करवाने के बाद अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।

जबलपुरSep 21, 2024 / 12:38 pm

Lalit kostha

Gang war in Jabalpur jail

Gang war in Jabalpur jail

Gang war in jail : नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय कारागार में शुक्रवार को गैंगवार का मामला सामने आया है। दो बंदियों ने एक दूसरे से जेल के भीतर मारपीट की। लोहे की कील से एक दूसरे को घायल कर दिया। जेल में हुई गैंगवार से हड़कंप मच गया। दोनों बंदियों का जेल अस्पताल में उपचार करवाने के बाद अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।
Gangsters : जबलपुर जेल में बन रही बाहुबलियों की गैंग, वांटेड्स के हर दिन बदले रहे बैरक

Gang war in jail : इस साल दूसरी घटना, जेल अस्पताल में हुआ उपचार

जानकारी के अनुसार जेल में अनुज खटीक और सुमित केवट बंद हैं। दोनों ही एक दूसरे से दुश्मनी है। शुक्रवार को नई जेल के पास दोनों एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। कोई कुछ समझ पाता, इसके पहले दोनों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। दोनों के हाथ में लोहे की कील थी। शरीर से खून की धार फट पड़ी। जानकारी लगते ही नबरदार और जेल प्रहरी ने दोनों को अलग-अलग किया।
Gang war in jail
Gang war in jail

Gang war in jail : 13 मई को भी हुई थी गैंगवार

कोर्ट ने फरवरी में गैंगस्टर संजय सारंग को जेल भेजा था। मार्च में गैंगस्टर सुयश चौबे उर्फ छोटू को जेल भेजा गया। दोनों को पूर्वी खण्ड के अलग-अलग बैरकों में रखा गया था। 13 मई की सुबह लगभग पौने दस बजे छोटू की फोन मुलाकात थी। वह गोल चक्कर में खड़ा था। तभी गेट के पास से संजय ने उसे आवाज दी। छोटू वहां पहुंचा तो पहले से तैयार संजय ने उस पर लोहे की धारदार पट्टी से वार कर दिया था।
Crime : जेल गार्ड को धमकाया, 3 बदमाश गिरफ्तार, अब जेल में हो रही ये सेवा

Gang war in jail : दोनों बंदियों ने एक दूसरे से मारपीट की है। कील से एक दूसरे को घायल किया है। दोनों को मामूली चोटें आई है। न्यायालय को पत्र लिखा जा रहा है, ताकि दोनों की जमानत न हो सके।
  • मदन कमलेश, जेल उप अधीक्षक, सेन्ट्रल जेल

Hindi News/ Jabalpur / Gang war in jail : जबलपुर जेल में गैंगवार, दो कैदियों ने एक दूसरे पर कील से किया जानलेवा हमला

ट्रेंडिंग वीडियो