scriptजबलपुर के लड़के को पहली नजर में हुआ यूके की लीजा से प्यार फिर…. पढ़े पूरी खबर | Jabalpur boy fell in love with UK girl Lisa | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर के लड़के को पहली नजर में हुआ यूके की लीजा से प्यार फिर…. पढ़े पूरी खबर

जबलपुर के लड़के को पहली नजर में हुआ यूके की लीजा से प्यार फिर…. पढ़े पूरी खबर

जबलपुरJul 23, 2024 / 02:02 pm

Lalit kostha

Jabalpur boy

Jabalpur boy

जबलपुर . शहर के एक युवक से मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से दोस्ती करने और उससे ढाई लाख रुपए एंठने का मामला सामने आया है। केन्ट पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मोदीबाड़ा कटंगा निवासी जगन्नाथ नंदा (38) ने एक मैट्रिमोनियल साइट पर विवाह के लिए आइडी बनाई। 16 मई को उनके पास एक फोन आया। बात करने वाली युवती ने अपना नाम लीजा रोज बताया। कहा कि वह यूके में रहती है। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद विवाह की बात पर सहमति बनी। एक दिन युवती ने जगन्नाथ को बताया कि उसे काम से आयरलैंड जाना है। वह उसे अपना एक बैग भेज रही है। जगन्नाथ ने उसे अपना पता दे दिया।
UK girl
युवक की शिकायत पर केंट थाने की पुलिस ने आरोपी युवती पर दर्ज किया प्रकरण
मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती पड़ी भारी, ₹2.5 लाख ठगे

कथित कस्टम से आया फोन

जगन्नाथ के पास 31 मई को एक फोन आया। बात करने वाले ने बताया कि वह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से बोल रहा है। उसका कोरियर आया है। जगन्नाथ ने हामी भरी। इसके एवज में उससे 15 हजार रुपए मांगे गए। उसने 15 हजार रुपए दे दिए। एक जून को उसके पास फिर फोन आया। बात करने वाले ने खुद को दिल्ली का कस्टम ऑफिसर बताया और जानकारी दी कि लीजा के बैग में दो लाख 50 हजार पाउंड और सोना है। उसके दस्तावेज नहीं है।
beautiful girl of uk
नहीं मिला बैग

जगन्नाथ ने लीजा से बात की। उसने कहा कि बैग छुड़वा लो। जगन्नाथ से बैग छुड़वाने के लिए ढाई लाख रुपए आयकर के रूप में मांगे गए। लीजा ने यह भी कहा कि वह भारत आने पर उसे 2400 पाउंड दे देगी। इस पर विश्वास कर जगन्नाथ ने दो जून को एक लाख और तीन जून को एक लाख 45 हजार रुपए उस व्यक्ति के अकाउंट नम्बर में डाल दिए। इसके बाद उससे साढ़े 13 लाख रुपए और मांगे गए। तब जगन्नाथ को संदेह हुआ। उसने केंट थाना पुलिस में शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।

Hindi News / Jabalpur / जबलपुर के लड़के को पहली नजर में हुआ यूके की लीजा से प्यार फिर…. पढ़े पूरी खबर

ट्रेंडिंग वीडियो