scriptवसंत पंचमी 2024 : 35 वर्ष पूर्व बने दुर्लभ संयोग में होगा मां सरस्वती का पूजन | Basant Panchami 2024: maa Saraswati will be worshipped in a rare muhur | Patrika News
जबलपुर

वसंत पंचमी 2024 : 35 वर्ष पूर्व बने दुर्लभ संयोग में होगा मां सरस्वती का पूजन

वसंत पंचमी 2024 : 35 वर्ष पूर्व बने दुर्लभ संयोग में होगा मां सरस्वती का पूजन

जबलपुरJan 28, 2024 / 06:05 pm

Lalit kostha

Basant Panchami 2024

Basant Panchami 2024

जबलपुर. सनातन धर्म में सरस्वती पूजा पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी को मां सरस्वती की उपासना करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, बल और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस दिन रवि, शुक्ल, शुभ योगों व रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। यह दुर्लभ संयोग 35 वर्ष बाद बन रहा है। विद्वानों का मानना है कि इन शुभयोगों में सरस्वती पूजन इस बार दोगुना शुभफलदायक होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 13 फरवरी दोपहर 02:41 से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 14 फरवरी दोपहर 12:09 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, पंचमी तिथि 14 फरवरी को होगी।

 

पूजा के लिए शुभ

विद्वानों के अनुसार सरस्वती पूजा और वसंत पंचमी तिथि के दिन शुभ योग, शुक्ल योग, रवि योग और रेवती नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। इन सभी को पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। 14 फरवरी को शुभ योग सुबह 07:55 तक रहेगा। इसके बाद शुक्ल योग शुरू हो जाएगा। वहीं रवि योग सुबह 10:43 से 15 फरवरी सुबह 07:00 तक रहेगा। रेवती नक्षत्र सुबह 10:43 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि वसंत पंचमी रेवती नक्षत्र के साथ इन तीन शुभयोगों का संयोग अत्यंत दुर्लभ है। 35 वर्ष पूर्व 1989 में यह संयोग बना था।

 

पूजन का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 14 फरवरी को सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 5 घंटा 35 मिनट तक है। पूजा का समय सुबह 07.01 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। इस में माता सरस्वती की पूजा शुभ व श्रेष्ठ होगी।

Hindi News/ Jabalpur / वसंत पंचमी 2024 : 35 वर्ष पूर्व बने दुर्लभ संयोग में होगा मां सरस्वती का पूजन

ट्रेंडिंग वीडियो