scriptअनंत अंबानी को बनाया प्रहलाद तो सिंगर रिहाना को होलिका, दहन देखने से ज्यादा सेल्फी लेने उमड़ी भीड़ | Anant Ambani made Prahlad and singer Rihanna made Holika crowd gather to take selfie | Patrika News
जबलपुर

अनंत अंबानी को बनाया प्रहलाद तो सिंगर रिहाना को होलिका, दहन देखने से ज्यादा सेल्फी लेने उमड़ी भीड़

मानस भवन स्मार्ट सिटी ऑफिस के सामने होलिका प्रतिमा शहर में खासा चर्चा का विषय रही। इसकी वजह ये है कि इसमें होलिका के स्थान पर बैठाई गई मूर्ति किसी और की नहीं बल्कि मशहूर सिंगर रिहाना की है, जबकि भक्त प्रहलाद की जगह अनंत अंबानी की मूर्ति बैठाई गई।

जबलपुरMar 25, 2024 / 01:08 pm

Faiz

holika dahan in jabalpur

अनंत अंबानी को बनाया प्रहलाद तो सिंगर रिहाना को होलिका, दहन देखने से ज्यादा सेल्फी लेने उमड़ी भीड़

देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश में होलिका दहन के बाद रंगों का पर्व होली शुरु हो गई है। पूरा देश रंगों के इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के मना रहे हैं। इससे पहले प्रदेशभर में होलिका दहन के अलग अलग रंग भी देखने को मिले। बात करें सूबे की संस्कारधानी जबलपुर में होलिका दहन का अनोखा नजारा देखने को मिला। इनमें एक होलिका ऐसी भी रही, जिसकी चर्चा पूरे शहर में की जा रही है।


शहर के मानस भवन स्मार्ट सिटी ऑफिस के सामने रखी गई होलिका इसलिए खासा चर्चा में रही, क्योंकि इसमें होलिका प्रतिमा की जगह बारबाडोस की मशहूर सिंगर रिहाना की मूर्ति बैठाई गई, जबकि भक्त प्रहलाद की जगह अनंत अंबानी की मूर्ति को बैठाया गया। रात को अपने निर्धारित मुहूर्त के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में लोग दहन देखने के लिए इकट्ठे हुए। हालांकि, लोगों में रिहाना रूपी होलिका का दहन देखने से ज्यादा उसके साथ सेल्फी लेने का क्रेज नजर आया।

 

यह भी पढ़ें- भस्म आरती के बीच इस तरह भड़की गर्भगृह में आग, सामने आया Live Video

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8vlrvq

समिति के सदस्य कमलेश शर्मा ने बताया रिहाना की मूर्ति के हाथों में माईक दिया गया है और नीचे पैसे रखने के लिए दो गुल्लक रखे गए हैं। समिति के लोगों ने इस बार होलिका दहन करते हुए रिहाना की मूर्ति का दहन किया। उस होलिका रूपी रिहाना के दहन से पहले अनंत अंबानी को उनकी गोद में बेठाया गया। इसके बाद होलिका दहन किया गया।

Hindi News / Jabalpur / अनंत अंबानी को बनाया प्रहलाद तो सिंगर रिहाना को होलिका, दहन देखने से ज्यादा सेल्फी लेने उमड़ी भीड़

ट्रेंडिंग वीडियो