scriptपुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले, सरकार करेगी 1 करोड़ का बीमा, इस दिन से होगा लागू | Policemen will now get insurance of Rs 1 crore, will be implemented from the new year | Patrika News
इंदौर

पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले, सरकार करेगी 1 करोड़ का बीमा, इस दिन से होगा लागू

MP News: प्रदेश के पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को एक करोड़ रुपए तक का बीमा का लाभ दिया जाएगा…..

इंदौरOct 09, 2024 / 01:18 pm

Astha Awasthi

Policemen insurance

Policemen insurance

MP News: मध्यप्रदेश सरकार पुलिसकर्मियों को नए साल में एक बड़ी सौगात दे सकती है। इसके लिए पुलिस मुयालय ने पुलिस कर्मचारी, अधिकारियों के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का एमओयू साइन किया है। इसका लाभ प्रदेश के साढ़े 7 लाख पुलिसकर्मियों को नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा।
प्रदेश के पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को एक करोड़ रुपए तक का बीमा का लाभ दिया जाएगा। बीमा राशि पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की असमय मौत होने पर नॉमिनी को दी जाएगी। एमओयू तीन साल के लिए किया गया है।

ऐसे मिलेगा फायदा

अब सामान्य मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह दुर्घटना में स्थाई पूर्ण दिव्यांगता होने पर एक करोड़ रुपए और आंशिक दिव्यांगता होने पर 80 लाख तक का बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 68 साल बाद होगा बदलाव, एमपी के 5 बड़े जिलों में बनेंगे 150 नए ब्लॉक

संतान के लिए यह

दुर्घटना मृत्यु पर कन्या विवाह पर एक कन्या के लिए पांच लाख रुपए की सहायता मिलेगी। बाल शिक्षा का भी लाभ देंगे। इसी तरह बेटे के लिए आठ लाख रुपए की मदद मिलेगी और बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी, यह बीमा कवर के अंतर्गत होगा।
पुलिसकर्मियों का ज्यादा से ज्यादा फायदा हो इसको लेकर बैंक से एमओयू किया है। इसकी प्रक्र्रिया काफी पेंचीदगी वाली है, इसलिए उसे जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। जल्द इसका लाभ पुलिसर्मियों को मिलने लगेगा।- अनिल कुमार, एडीजीकल्याण शाखा

Hindi News / Indore / पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले, सरकार करेगी 1 करोड़ का बीमा, इस दिन से होगा लागू

ट्रेंडिंग वीडियो