scriptसगाई के बाद टूटी महिला डॉक्टर की शादी, मंगेतर ने किया रेप, फिर शादी से मुकरा | crime news Female doctor marriage broken after engagement, fiance raped her | Patrika News
इंदौर

सगाई के बाद टूटी महिला डॉक्टर की शादी, मंगेतर ने किया रेप, फिर शादी से मुकरा

Crime News: एमपी के इंदौर से बड़ा मामला सामने आया है। जहां सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर के साथ मंगेतर ने रेप किया है।

इंदौरSep 17, 2024 / 05:08 pm

Himanshu Singh

crime news
Crime News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला ने अपने ही मंगेतर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला को साथ अस्पताल में ही रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी मुलाकात


महिला डॉक्टर शादी के लिए लड़का ढूंढ़ रही थी। इस दौरान मेट्रमोनियल साइट में उनकी मुलाकात वरुण वर्मा से हुई। जो कि मंडलेश्वर-खरगोन का रहने वाला था। कुछ समय बाद दोनों की रजामंदी के बाद सगाई हो गई थी। पीड़िता डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर वरूण ने गुना सरकारी अस्पताल के मेडिकल रूम में रेप किया। इसके बाद शादी से पलट गया।

साल 2023 में हुई थी सगाई


साल 2023 के मई महीने में दोनों की सगाई हुई थी। इसके तीन महीने बाद अगस्त 2023 में वरुण उससे मिलने गुना के सरकारी अस्पताल पहुंच गया। जहां दोनों ने अस्पताल में बैठकर बातचीत की। इसके बाद वरुण ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। फिर शादी के नाम पर उसने जबरदस्ती संबंध बना लिए।

शादी करने की बारी आई तो मुकरा मंगेतर


पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वरुण फोन में बात करने में आनाकानी करने लगा। फिर फोन उठाना भी बंद कर दिया। आखिरी बार उससे 9 सितंबर को बात हुई थी। तब उसके द्वारा करने से मन कर दिया गया। इससे परेशान होकर महिला गुना से इंदौर आई और परिवार को पूरी सच्चाई बताई।

इंदौर से गुना शिफ्ट हुआ केस


महिला डॉक्टर ने इंदौर के तेजाजीनगर थानें मामला दर्ज कराया था। जिसके प्राइमरी एफआईआर को गुना पुलिस को शिफ्ट कर दिया गया। अब आगे की जांच गुना पुलिस के द्वारा की जाएगी।

Hindi News/ Indore / सगाई के बाद टूटी महिला डॉक्टर की शादी, मंगेतर ने किया रेप, फिर शादी से मुकरा

ट्रेंडिंग वीडियो