scriptSelf Defence: आपात हालात में खुद के बचाव के गुर सीखेंगी बालिकाएं, सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला | Girls will learn the tricks to protect themselves in emergency situations, Self Defense Awareness Workshop | Patrika News
हुबली

Self Defence: आपात हालात में खुद के बचाव के गुर सीखेंगी बालिकाएं, सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला

राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली तथा संस्कृति कन्या मंडल हुब्बल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून को दोपहर 3 से 5 बजे तक शहर के कंचगार गली स्थित महावीर भवन में सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हुब्बल्ली के मार्गनिर्देशन में कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

हुबलीJun 15, 2024 / 09:37 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

self defence

सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला की तैयारियों को लेकर आयोजित मीटिंग में संस्कृति कन्या मंडल की सदस्य।

संस्कृति कन्या मंडल की अध्यक्ष मयूरी गोगड़ ने बताया कि कार्यशाला में बाल कलाकार प्राची आर. नायक एवं बोक्सिंग चैंपियन जिया सी. मेहता अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कार्यशाला के मुख्य प्रायोजक पाश्र्व इंडस्ट्रिज अशोक कुमार एस. शाह हैं। इसके साथ ही अन्य सहयोगियों में होनेस्टी यूनिफॉर्मस, पोपटलाल पी. साकरिया (हिन्दू बुक), पोशाक डिजाइनर स्टूडियो फॉर मेन, गणपतलाल कोठारी परिवार, जवेरीलाल तेजराज विनायकिया परिवार, पुष्कर अगरबत्ती एवं दक्षिण पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अजय जैन शामिल है। कार्यशाला के दौरान खुशबू बाफना बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताएंगी। वे अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक है।
बालिकाएं बनेंगी सशक्त
संस्कृति कन्या मंडल की अध्यक्ष मयूरी गोगड़ ने बताया कि संस्कृति कन्या मंडल की मीटिंग में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल की सदस्यों ने जागरुकता कार्यशाला को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। मौजूदा हालात में बालिकाओं को सजग रहना जरूरी है। वे खुद अपनी सुरक्षा कर सकें। गोगड़ ने बताया कि कई बार आपात स्थिति में होने पर बालिकाएं खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं, इस बारे में कार्यशाला में प्रकाश डालने के साथ ही बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के गुर भी बताए जाएंगे। बालिकाएं अपनी शक्ति को पहचानते हुए आगे बढ़ें। मौजूदा समय में कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमें सेल्फ डिफेंस के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
तैयारियों को लेकर की चर्चा
सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला की तैयारियों को लेकर आयोजित मीटिंग में संस्कृति कन्या मंडल की अध्यक्ष मयूरी गोगड़, खुशी तातेड़, लविना विनायकिया, शगुन श्रीमाल, प्राची कोठारी, कली विनायकिया, आकांक्षा सुराणा, तन्वी भंसाली, राशी कटारिया. पलक जैन, निशिता कोठारी, जीनल नाहटा, याशिका साकरिया एवं भूमि विनायकिया उपस्थित थीं।

Hindi News/ Hubli / Self Defence: आपात हालात में खुद के बचाव के गुर सीखेंगी बालिकाएं, सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला

ट्रेंडिंग वीडियो