scriptरीना रॉय के साथ अफेयर और पूनम चंडीरमानी के साथ शादी, पत्नी से दो बार बेवफाई करते हुए पकड़े गए थे शत्रुघ्न सिन्हा | shatrughan sinha affair with reena roy after marriage | Patrika News
हॉट ऑन वेब

रीना रॉय के साथ अफेयर और पूनम चंडीरमानी के साथ शादी, पत्नी से दो बार बेवफाई करते हुए पकड़े गए थे शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघन सिन्हा का शादी के बाद भी रीना रॉय के साथ अफेयर

Dec 09, 2019 / 03:14 pm

Sunita Adhikari

shatrughan_sinha_.jpeg

,,

नई दिल्ली: खामोश डायलॉग से फिल्म इंडस्ट्री को हिलाने वाले शत्रुघन सिन्हा 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि फिल्म जगत से नहीं थी। हालांकि, फिर भी उन्होंने बॉलीवुड में वो नाम कमाया, जो कमाना आज भी मुश्किल है। फिल्म इंडस्ट्री के अलावा शत्रुघन सिन्हा ने राजनीति में खूब नाम कमा रहे हैं। शत्रुघन को बिहारी बाबू के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म पटना में हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं शॉटगन से जुड़ी कई खास बातें…
यह भी पढ़ें

इस एक्ट्रेस के प्यार में पत्नी सुनीता को भी छोड़ने के लिए तैयार थे गोविंदा

shatrughan_marriage_.jpeg
फिल्मों में शत्रुघन सिन्हा फिल्म ‘मेरे अपने’ में ‘छेनू’ का किरदार निभाकर मिली थी। फिल्में करते हुए वक्त ही एक दिन उनकी मुलाकात पूर्व मिस यंग इंडिया पूनम चंडीरमानी से हुई। बिहारी बाबू पूनम चंडीरमानी की खूबसूरती पर अपना दिल हार बैठे थे। उसके बाद दोनों की मुलाकात होने लगी। एक बार पूनम और शत्रुघ्न ट्रेन से कहीं घूमने जा रहे थे।तभी चलती ट्रेन में उन्होंने एक पेपर पर फिल्म पाकीजा का फेमस डायलॉग ‘अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा…’ लिखा। इसके बाद वो घुटनों पर बैठे और ये खत देकर पूनम को प्रपोज कर दिया।
यह भी पढ़ें

विनोद मेहरा जब रेखा को बहू बनाकर ले गए थे घर, तो मां ने धक्के मार कर निकाल दिया था

shatrughan_sinha_reena_roy.jpeg
पूनम लैटर पढ़कर मुस्कुराईं और शत्रुघन को हां बोल दिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। कहा जाता है कि इस दौरान शत्रुघन सिन्हा का अफेयर एक्ट्रेस रीना रॉय से भी चल रहा था। फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त रीना और शत्रुघ्न की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। रीना को किसी काम के सिलसिले में लंदन जाना पड़ा, इसी दौरान शत्रुघन ने पूनम से शादी कर ली। इस बात का पता चलते ही रीना वापस आईं और सीधा शत्रुघन के घर गईं और उनसे सवाल जवाब किया।
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न ने स्वीकारा था कि शादी के बाद भी उनका रीना के साथ रिलेशन था। वहीं पूनम ने भी कहा था कि वो अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब कुछ जानती थी। इसके चलते दोनों में टकराव भी हुआ। लेकिन आखिरकार सब ठीक ही हो गया।

Hindi News/ Hot On Web / रीना रॉय के साथ अफेयर और पूनम चंडीरमानी के साथ शादी, पत्नी से दो बार बेवफाई करते हुए पकड़े गए थे शत्रुघ्न सिन्हा

ट्रेंडिंग वीडियो