scriptOptical Illusion: अगर जीनियस हैं तो 6 सेकंड में तस्वीर में 8 के बीच छिपे 3 को ढूंढकर बताएं | Optical Illusion Image: Can you find hidden 3 among 8s in 6 seconds? | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Optical Illusion: अगर जीनियस हैं तो 6 सेकंड में तस्वीर में 8 के बीच छिपे 3 को ढूंढकर बताएं

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही ट्रेंड करती हुई दिखाई देती हैं। अपनी पहेली की वजह से इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न की इन तस्वीरों को देखकर दिमाग तो चकरा जाता है, पर इनकी पहेली सॉल्व करने में मज़ा भी आता है। इतना ही नहीं, इनकी पहेली को सॉल्व करना दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा होता है। आइए इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर नज़र डालते हैं।

Sep 13, 2023 / 03:33 pm

Tanay Mishra

optical_illusion_3_hidden_among_8.jpg

Can you find hidden 3 among 8 in 6 seconds in above picture?

ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) को आंखों का धोखा भी कहते हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही हमें देखने को मिलती हैं। कई बार कुछ वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें ट्रेंड करती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़े के साथ-साथ दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको एक तस्वीर में कई सारे 8 के बीच छिपे हुए 3 को ढूंढना है।


क्या 6 सेकंड में तस्वीर में छिपे 3 को ढूंढ सकते हैं आप?

ऊपर दी हुई तस्वीर में कई सारे 8 दिखाई दे रहे हैं। पर इस तस्वीर में एक 3 भी छिपा हुआ है। अगर आपने तस्वीर में छिपे हुए 3 को 6 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।

आपकी मदद के लिए हिंट

अगर आप तस्वीर में 8 के बीच में 3 को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते है। तस्वीर में छिपा 3 ढूंढने के लिए आपको अपनी नज़रें नीचे नहीं करनी हैं।

क्या आपको मिला तस्वीर में छिपा 3?

क्या आपको तस्वीर में छिपा हुआ 3 मिला? और क्या आपको इसमें 6 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में सभी 8 के बीच 3 कहाँ छिपा हुआ है।

तस्वीर में कहाँ है 3?

तस्वीर में सभी 8 के बीच 3 कहाँ छिपा हुआ है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सभी 8 के साथ 3 भी दिखाई दे रहा है। यह 3 सबसे दाहिने ओर ऊपर से तीसरी लाइन में है। आपको इस छिपे हुए 3 को ढूंढने में कोई परेशानी न हो इसलिए हमने 3 पर रेड सर्किल भी बना दिया है।

Hindi News/ Hot On Web / Optical Illusion: अगर जीनियस हैं तो 6 सेकंड में तस्वीर में 8 के बीच छिपे 3 को ढूंढकर बताएं

ट्रेंडिंग वीडियो