scriptSaptahik Rashifal 23 to 29 June: इस सप्ताह वृश्चिक, धनु समेत 5 राशियों को व्यापार में तरक्की, खूब धन लाभ साप्ताहिक राशिफल में तुला से मीन तक सब जानें भविष्य | Saptahik Rashifal 23 to 29 June 2024 Weekly Horoscope Career june fourth week Sun Transit 5 zodiac signs including Scorpio Sagittarius will progress in business | Patrika News
राशिफल

Saptahik Rashifal 23 to 29 June: इस सप्ताह वृश्चिक, धनु समेत 5 राशियों को व्यापार में तरक्की, खूब धन लाभ साप्ताहिक राशिफल में तुला से मीन तक सब जानें भविष्य

Saptahik Rashifal 23 June to 29 June 2024: जून का चौथा सप्ताह ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, 29 जून को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और शनि वक्री हो जाएंगे। इससे 5 राशियों को व्यापार में तरक्की, करियर में सफलता और धन लाभ के संकेत हैं। साप्ताहिक राशिफल में जानिए तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला कल (Weekly Horoscope Career Sun Transit)

भोपालJun 22, 2024 / 03:21 pm

Pravin Pandey

saptahik rashifal 23 to 29 june 2024 sunday to sturday

साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून 2024 में जानें तुला से मीन राशि तक का भविष्य

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार नए सप्ताह की शुरुआत में आप कला की तरफ ध्यान देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के नया सप्ताह शुभ फल देगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने का प्रयास करें। इससे आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। अच्छे कपड़े और आभूषणों पर धन खर्च करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि अनावश्यक खर्च से बचना होगा। रविवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ फलदायक रहेंगे। नया व्यापार और नौकरी शुरू की है तो मेहनत करनी पड़ेगी। आपके लक्ष्यों से आपका ध्यान भटक सकता है। विचाराधीन योजनाओं को सही समय पर शुरू करने में परेशानी आएगी।

पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह तुला राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। इस सप्ताह मन को न भटकने दें। सोशल मीडिया में अपने भावों को अभिव्यक्त कर सकते हैं। प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधान रहना होगा। सोमवार और गुरुवार कमजोर दिन हो सकते हैं।
स्वास्थ्यः नए सप्ताह में तुला राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गाय को भिगोई हुई हरी मूंग की दाल खिलाना शुभ होगा।
tula saptahik rashifal
तुला साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2024

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 23 से 29 जून के सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। अपने निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश मिल सकता है। विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में कुछ नवीनीकरण की योजना बनाएंगे। आपकी लोकप्रियता और साख बढ़ेगी। अनुशासित व्यवहार से आपको लाभ प्राप्त होगा। सोमवार और मंगलवार का दिन सुखद रहेगा। इस सप्ताह आपको उधारी से दूर रहना चाहिए। तुला राशि के होटल कारोबारियों के काम में कुछ बाधा आ सकती है।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में वृश्चिक राशि के विवाह योग्य युवाओं को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। किसी समारोह में जाने का विचार बना सकते हैं। बहुप्रतीक्षित कार्यों को पूरा कर लेंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। संतान के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। स्वार्थी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूर हो सकते हैं। यात्रा के दौरान अनजान लोगों से दूर रहें। गुरुवार और शनिवार का दिन सुखद नहीं रहेगा।
स्वास्थ्यः मौसमी बीमारियों के कारण आपको परेशानी आएगी। शरीर में खुजली और इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में गुड़, बताशे और चने का प्रसाद भोग लगाएं।
vrishchik saptahik rashifal 23 to 29 june 2024
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 23 june to 29 june: नए सप्ताह में मेष, सिंह समेत 3 राशियों बड़ा आर्थिक लाभ, करियर में सफलता, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें भविष्य

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार जून के आखिरी सप्ताह की शुरुआत धनु राशि वालों के लिए भी शुभ सिद्ध होगी। आर्थिक कमजोरी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। धन का आगमन सुगमता से होगा। युवाओं को नौकरी के शानदार अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा से उत्तम लाभ होगा। समय का भरपूर सदुपयोग करें।
प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित कर पाएंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने प्रदर्शन की चिंता रहेगी। रविवार और शुक्रवार का दिन विशेष शुभ रहेगा। अनजान लोगों के साथ लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने ऋण को लेकर परेशान हो सकते हैं। सोमवार और शनिवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बिताएंगे। समाज में आपका संपर्क बढ़ेगा। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपकी कुछ गुप्त बातें लोगों के सामने आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने का भय रहेगा। मैत्री संबंधों में अंकारी व्यवहार से आपको बचना चाहिए। शनिवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
dhanu saptahik rashifal 23 to 29 june 2024

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में मकर राशि वाले व्यवसाय में नए प्रयोग करने का विचार करेंगे। व्यवसाय में आपके निर्णयों से लाभ होगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। तकनीकी शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह नए मौके खोल सकता है। नई योजनाओं को बनाने के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा में परेशानी आ सकती है। बीमारियों पर धन खर्च हो सकता है।

पारिवारिक जीवनः संतान की समस्याओं का समाधान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी कार्यशैली में व्यापक बदलाव कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ कहीं डिनर पर जा सकते हैं। इससे परिवार के बीच स्नेह भाव बढ़ेगा। हालांकि सप्ताह का पहला दिन नकारात्मक हो सकता है। इससे बचने के लिए विचारों में लचीलापन रखें। कानूनी मामलों को लेकर आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आपको भावुक होने के बजाय व्यावहारिक बनना पड़ेगा। भाई-बहन को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ नहीं है।

स्वास्थ्यः जून के नए सप्ताह में मकर राशि वाले शारीरिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। सूर्यदेव को प्रतिदिन अर्घ्य अर्पित करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ेंः Rashi Anusar Mantra : मनोकामना पूर्ति के लिए जपें राशि अनुसार भगवान विष्णु के मंत्र, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इनका जप देता है सुख समृद्धि, भाग्य का साथ और सफलता
makar saptahik rashifal 23 to 29 june 2024

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून के अनुसार नया सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए हुए है। विदेश में अध्ययन का सपना देखने वाले युवाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। संतान को करियर में उन्नति मिल सकती है। व्यवसाय में अच्छा लाभ होने से मन खुश रहेगा। कुंभ राशि के विद्यार्थी अध्ययन में रूचि लेंगे। व्यवसाय में आपको नया प्रयोग करने से बचें। धन की कमी के कारण आपके काम प्रभावित होंगे। लोहे के उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखें। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन सुखद रहेगा।

पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। संभव है कि आप जिससे प्रेम करते हैं, उसे से आपका विवाह तय हो जाए। अपनी कार्यशैली पर किसी के कहने पर शंका न करें। आप कई बार स्वार्थी होकर दूसरों को नुकसान पहुंचाने की सोच सकते हैं। आप सकारात्मक रहें और दूसरों को भी रहने की सलाह दें। किसी भी बात को खींचने से आपको नुकसान होगा। पड़ोसियों के साथ संबंध थोड़े कड़वे हो सकते हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन शुभ नहीं है।

स्वास्थ्यः इस सप्ताह जीवनशैली को संयमित रखना आपके लिए बेहद आवश्यक है। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का समाधान मिल जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। इस सप्ताह सोमवार को शिवजी के मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक करें। यथा सम्भव ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
kumbh saptahik rashifal 23 to 29 june 2024
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope और Daily Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashi Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 23 से 29 जून के सप्ताह में व्यवसाय में आपकी आय बढ़ सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा, कुछ बड़ा करने का प्लान बना सकते हैं। रूका धन वापस मिल सकता है।

पारिवारिक जीवनः पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपके निर्णयों की लोग प्रशंसा करेंगे। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग और इंटरनेट गेमिंग पर आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। रविवार, मंगलवार और शनिवार बहुत शुभ रहेगा। आपके पारिवारिक मामलों में दूसरे व्यक्तियों के हस्तक्षेप को न होने दें। सप्ताह मध्य में कलह-क्लेश का वातावरण हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इस सप्ताह गलत बातों में अधिक ध्यान देंगे। मन में शंका का भाव आपके रिश्तों को भी प्रभावित करेगा। बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं है।

स्वास्थ्यः यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो समय पर डॉक्टर की सलाह लें। अल्सर और गैस के रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गरिष्ठ और बाहरी भोजन करने से बचें। गाय को आटे के पेड़े में हल्दी मिलाकर खिलाएं।
meen saptahik rashifal 23 to 29 june 2024

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik Rashifal 23 to 29 June: इस सप्ताह वृश्चिक, धनु समेत 5 राशियों को व्यापार में तरक्की, खूब धन लाभ साप्ताहिक राशिफल में तुला से मीन तक सब जानें भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो