scriptMonthly Horoscope September: 1 सितंबर से वृषभ, मिथुन समेत आठ राशियों की चमकने लगेगी किस्मत, पढ़िए मासिक राशिफल | Monthly Horoscope September 2023 masik rashifal Aries, Taurus, Gemini, Virgo future prediction | Patrika News
राशिफल

Monthly Horoscope September: 1 सितंबर से वृषभ, मिथुन समेत आठ राशियों की चमकने लगेगी किस्मत, पढ़िए मासिक राशिफल

September 2023 Ka Rashifal चार दिन बाद ही नया महीना शुरू होने वाला है। इस सितंबर महीने में कई बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं घटने वाली हैं, जिसका सभी राशियों पर साकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं सितंबर राशिफल में किसको किस्मत का साथ मिलने का संकेत मिल रहा है, जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना।

Aug 31, 2023 / 09:20 pm

Pravin Pandey

rashifal_new.jpg

सितंबर मासिक राशिफल

Monthly Horoscope September 2023: ज्योतिषियों के अनुसार सितंबर का महीना आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने में दो प्रमुख ग्रह सूर्य और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही शुक्र, गुरु और बुध वक्री या मार्गी होंगे तो आइये जानते हैं इन सभी घटनाओं का सभी राशियों के लोगों पर क्या असर पड़ेगा।

मेष सितंबर राशिफल
ज्योतिषियों के अनुसार सितंबर महीना मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस महीने आप कुछ पारिवारिक समस्याओं में उलझ सकते हैं। इससे मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। महीने की शुरुआत में आप किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। आप पर कोई आरोप लग सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। महीने के आखिर में सुखद समाचार मिल सकता है। सितंबर में मेष राशि के लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में पत्नी और बच्चों से विवाद हो सकता है। इस महीने नौकरी या व्यापार में कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसके कारण घर में आर्थिक स्थिति अनुकूल होगी।

वृषभ मासिक राशिफल
सितंबर वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप खुद को सितंबर में नई ऊर्जा से ओतप्रोत महसूस करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। इस महीने आप अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बच्चों के भविष्य को देखते हुए यह निर्णय सही होगा। सितंबर में आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा की भी योजना बन सकती है। परिवार और बच्चों के साथ आउटिंग पर भी जा सकते हैं, इससे परिवार में चल रहा मनमुटाव या तनाव दूर होगा। पत्नी और बच्चों के लिए इस महीने शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे महीने का बजट गड़बड़ा सकता है। आपके परिवार में किसी नए काम के लिए सहमति बन सकती है, जिस कारण रूके हुए काम पूरे होंगे।
मिथुन मासिक राशिफल
ज्योतिषियों के अनुसार सितंबर मिथुन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। इस महीने में आपको सुखद समाचार मिलने वाले हैं, जिससे आप और आपका परिवार प्रसन्न होगा। इस महीने आपके परिवार में किसी की जॉब लगने से आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा। परिवार के साथ सितंबर में अच्छा समय बिता पाएंगे। इस सप्ताह प्रॉपर्टी आदि खरीदने में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसके अच्छे परिणाम भविष्य में मिलेंगे। महीने की शुरुआत में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं जीवन में आएंगी। लेकिन आखिर में सभी चीजें अनुकूल होने लगेंगी। इस महीने ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपके रूके कार्य पटरी पर आ जाएंगे।
कर्क मासिक राशिफल
ज्योतिषियों के अनुसार सितंबर में कर्क राशि वाले काम की तलाश में कुछ परेशान दिखाई पड़ सकते हैं। यह महीना आपके लिए आर्थिक रूप से ठीक नहीं रहने वाला है। महीने की शुरुआत में कुछ पारिवारिक समस्याओं के चलते मन अशांत रह सकता है और अत्यधिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आप जिस कार्य के लिए सोच रहे हैं, उसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। इस महीने आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण पत्नी से आपको अलग रहना पड़ सकता है। यह फैसला भविष्य में अच्छा रहेगा। बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस महीने घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। महीने के आखिर में काम के लिए यात्रा हो सकती है।
सिंह मासिक राशिफल
सिंह मासिक राशिफल सितंबर के अनुसार इस महीने सिंह राशि वालों को महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे निभाने में आप अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। आपके अधिकारी और आपके पार्टनर काम के प्रति लगाव को देखकर आपका सम्मान करेंगे। इस महीने आपको विशेष पदोन्नति मिलने का योग है, जिस कारण सामाजिक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। हालांकि परिवार की दृष्टि से सितंब महीना आपके लिए परेशानियों भरा रहेगा। पत्नी और माता-पिता के बीच अनबन परिवार का माहौल बिगाड़ सकती है। इस महीने प्रॉपर्टी में कोई बड़ा इन्वेस्ट करने का खयाल आ सकता है। लेकिन कोई भी काम सोच विचार कर करें, नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ इस महीने आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
कन्या मासिक राशिफल
कन्या माशिक राशिफल के अनुसार सितंबर महीने में इस राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आप बहुत दिनों से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे हैं। वह काम इस महीने पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। साथ ही इस महीने काम के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सितंबर कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने विवाद खत्म होंगे और परिवार में सामंजस्य देखने को मिलेगा। आप घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिससे परिवार का माहौल सुखद होगा। परिवार में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

तुला मासिक राशिफल
तुला मासिक राशिफल के अनुसार सितंबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि महीने के आखिर में ही आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन दिखाई पड़ेगा। इस महीने कार्य क्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपके लिए चुनौतियां पैदा कर सकते हैं, लेकिन अपनी कार्यकुशलता से आप इनसे पार पा जाएंगे। पारिवारिक दृष्टि से परिवार में चल रहे पुराने मतभेद दूर होंगे। आपको अपनी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है, जिस कारण प्रसन्न रहेंगे। पत्नी और बच्चों के लिए इस महीने गिफ्ट, ज्वेलरी या कपड़े खरीद सकते हैं। साथ ही आउटिंग का प्रोग्राम बन सकता है। कुछ बातों को लेकर पत्नी के साथ मतभेद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें और वाहन आदि के चलाते समय सावधान रहें।
वृश्चिक मासिक राशिफल
वृश्चिक मासिक राशिफल सितंबर के अनुसार इस महीने वृश्चिक राशि वालों को कुछ अवसर मिलेगा। जिस कार्य के लिए आप बहुत दिन से प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस महीने की शुरुआत में आपको विशेष पदोन्नति मिल सकती है। आपका स्वभाव और आपकी कार्यशैली को देखते हुए किसी बड़े काम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। इस महीने कार्य क्षेत्र में विरोधी चुनौती पेश कर सकते हैं। लेकिन आप अपने स्वभाव और कार्यशैली से इस संकट को पार कर लेंगे। इस महीने परिवार के संबंध में बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। परिवार में चल रहे मतभेद का वातावरण खत्म होगा। पत्नी और बच्चों के लिए आप बैंक में एफडी आदि कर सकते हैं। सितंबर में आप प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं।
धनु मासिक राशिफल
धनु मासिक राशिफल सितंबर के अनुसार इस महीने धनु राशि वालों को महीने की शुरुआत में कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आप अपने किसी निकटतम व्यक्ति को हमेशा के लिए खो सकते हैं। इस महीने आप मानसिक तौर से कुछ परेशान रह सकते हैं। वाहन आदि से सावधानी बरतें नहीं तो बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। महीने के आखिर में आप किसी बड़े कार्य के सहयोगी बन सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको बड़ा लाभ होगा। इस महीने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको विशेष पद मिल सकता है। साथ ही न्यायालय में चल रहे विवाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिससे परिवार में विरोधाभास की स्थिति बनेगी। सितंबर में वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें और कोई भी विशेष काम या बात किसी अपरिचित व्यक्ति से साझा ना करें।
मकर मासिक राशिफल
मकर मासिक राशिफल के अनुसार सितंबर में मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती लाभ मिलेगा। कोई पुराना विवाद खत्म होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही आपको कोई प्रॉपर्टी या बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। आपको कोई बड़ा पद या दायित्व सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मिल सकता है। सितंबर में आपके विरोधी भी बढ़ेंगे। आपको अपमानित करने के लिए कोई बड़ा षड्यंत्र किया जा सकता है। महीने के आखिर में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। परिवार के लिए गिफ्ट या कपड़े आदि खरीद सकते हैं। महीने के आखिर में वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है। इस महीने परिवार में किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। भाई-भतीजे के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।
कुंभ मासिक राशिफल
कुंभ मासिक राशिफल सितंबर के अनुसार यह महीना कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य के सहभागी बन सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा और किसी राजनीतिक व्यक्ति के संपर्क में आने से कोई बड़ा पद दायित्व या सरकार संगठन का दायित्व मिल सकता है। इस महीने परिवार को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे, पुराने सारे विवाद खत्म होंगे और परिवार संग सुखद माहौल का अहसास करेंगे। महीने के उत्तरार्ध में आप विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का यदि विचार बना रहे हैं तो यह महीना आपके अनुकूल है। नया वाहन और मकान इस महीने के उत्तरार्ध में आप खरीद सकते हैं।
मीन मासिक राशिफल
मीन मासिक राशिफल के अनुसार सितंबर का महीना मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कार्य के प्रति समर्पित दिखाई देंगे। लेकिन अत्यधिक परिश्रम के बाद भी मनचाही सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होने से मन अशांत होगा। महीने के उत्तरार्ध में आप किसी पुराने विवाद से मुक्ति पाएंगे, जिससे परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। इस महीने बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप कुछ परेशान नजर आएंगे। अतः उनकी पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए आप बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिस कारण आपको निवास स्थान बदलना पड़ सकता है या बच्चों के स्कूल में परिवर्तन करना पड़ सकता है। सितंबर में आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप पर कोई बड़ा आरोप लगा सकता है। महीने के आखिर में अपनी सुख सुविधाओं के लिए आप नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Monthly Horoscope September: 1 सितंबर से वृषभ, मिथुन समेत आठ राशियों की चमकने लगेगी किस्मत, पढ़िए मासिक राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो