scriptआज का राशिफल 28 July: कर्क समेत इन राशि वालों को आर्थिक लाभ, धनु कुंभ के लिए मुश्किल दिन | Aaj Ka Rashifal 28 July prediction for friday know horoscope today cancer and kumbh | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल 28 July: कर्क समेत इन राशि वालों को आर्थिक लाभ, धनु कुंभ के लिए मुश्किल दिन

Aaj Ka Rashifal 28 July में जानें शुक्रवार को किन राशियों के लिए आने वाले समय में किस्मत मेहरबान है और किसे अपनी मेहनत से अपनी किस्मत खुद लिखनी होगी।

Jul 28, 2023 / 06:04 am

Pravin Pandey

horoscope_today_latest.jpg

आज का राशिफल 16 जुलाई 2023

मेष राशि : आज का राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी न करें, मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृषभ राशि: आज का राशिफल संकेत करता है कि माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि: आज का राशिफल में संकेत है कि आप बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है।

कर्क राशिः Aaj Ka Rashifal संकेत कर रहा है कि आजकल आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, आपके लिए अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं।

सिंह राशिः Aaj Ka Rashifal संकेत कर रहा है कि आज आपको परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

कन्या राशि: Aaj Ka Rashifal संकेत कर रहा है कि कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।
ये भी पढ़ेंः august rashifal 2023: मेष पर भारी रहेगा मंगल, परिवार में अशांति पर व्यापार में लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल


तुला राशि: horoscope today कहता है कि तुला राशि वाले संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

वृश्चिक राशि : horoscope today कहता है कि अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

धनु राशि : horoscope today कहता है कि धनु राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगा। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

मकर राशि : horoscope today कहता है कि मकर राशि वालों की दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों को आज क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कुंभ राशि वाले शुक्रवार को अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। लेकिन कुंभ राशि वालों का शुक्रवार को आत्मविश्वास बढ़ेगा, यात्रा सम्भव है।

मीन राशि : मीन राशि के लोगों के दिन की शुरुवात नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकूलता का आभास कराएगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल 28 July: कर्क समेत इन राशि वालों को आर्थिक लाभ, धनु कुंभ के लिए मुश्किल दिन

ट्रेंडिंग वीडियो