scriptAaj Ka Rashifal 14 October: सोमवार को मेष राशि वालों का बढ़ेगा खर्च, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 14 October 2024 daily horoscope monday Expenses of Aries people will increase on somvar know future in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 October: सोमवार को मेष राशि वालों का बढ़ेगा खर्च, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: दैनिक राशिफल 14 अक्टूबर के अनुसार सोमवार को मेष राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है। इस दिन बाकी लोगों की जिंदगी कैसी रहेगी, पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (daily horoscope monday)

जयपुरOct 14, 2024 / 10:29 am

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 14 October 2024

Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2024

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार स्वयं पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 14 अक्टूबर को वृष राशि वालों को अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार रविवार को मिथुन राशि वालों के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope (13 to 19 October): मेष, मिथुन समेत 4 राशि वालों के करियर को लगेंगे नए पंख, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 14 अक्टूबर को आपको अपने काम करने के तरीकों में सुधार लाने की जरूरत है। आज धन का आगमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल 14 अक्टूबर के अनुसार सोमवार को कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार अपने पराये का फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते, धन संचय कर लें।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 13 to 19 October: दो राशि के लोगों को इस सप्ताह मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें कौन हैं वो लकी राशियां

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

सोमवार राशिफल के अनुसार कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चनें आ सकती हैं। कोई है, जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

सोमवार राशिफल 14 अक्टूबर के अनुसार आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना हो सकती है, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेगी।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज का राशिफल मकर राशि के अनुसार मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का राशिफल कुंभ राशि के अनुसार आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः

karwa chauth 2024 date and time : करवा चौथ पर इस समय होगा चंद्र दर्शन, जानें सुबह से शाम तक की पूरी पूजा विधि

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल के अनुसार आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 14 October: सोमवार को मेष राशि वालों का बढ़ेगा खर्च, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो