scriptMI Retention For IPL 2025: रोहित शर्मा और सूर्या समेत इन 6 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस, दिग्गज क्रिकेटर ने किया ऐलान | MI Retention For IPL 2025 Aakash Chopra predicts Mumbai Indians will retain Suryakumar Yadav Bumrah Rohit sharma | Patrika News
क्रिकेट

MI Retention For IPL 2025: रोहित शर्मा और सूर्या समेत इन 6 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस, दिग्गज क्रिकेटर ने किया ऐलान

MI Retention For IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

नई दिल्लीOct 14, 2024 / 08:56 pm

Vivek Kumar Singh

MI Retention For IPL 2025
MI Retention For IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट जल्द ही सामने आने वाली है। नए नियम के तहत एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जिसमें एक अनकैप्ड खिलाड़ी होना जरूरी है। इस बार वैसे तो सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट देखना रोमांचक होगा लेकिन मुंबई इंडियंस की लिस्ट की फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा इस बार किसी और फ्रेंचाइजी से खेलते नजर आएंगे तो किसी रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वह मुंबई इंडियंस की पहली पसंद होने वाले हैं।
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी मुंबई इंडियंस की रिटेशनल को लेकर अपनी राय रखी है और संभावित रिटेन खिलाड़ियों के बारे में भी बताया। आकाश चोपड़ा ने सबसे पहले हार्दिक पंड्या का नाम लिया, जो टीम के कप्तान हैं और इस सीजन भी कप्तानी करने वाले हैं। इसके बाद सूर्याकुमार यादव और जसप्रीत बुमाराह को रखा है। चोपड़ा ने रोहित शर्मा को भी रिटेन करने की संभावन जताई है। इसके अलावा उन्होंन तिलक वर्मा और ईशान किशन में से किसी एक को चुनने की बात कही। उन्होंने अनकैप्ड खिलाड़ी में नेहाल वढ़ेरा का नाम बताया।

आकाश ने MI की रिटेंशन लिस्ट बताई

हार्दिक पंड्या
रोहित शर्मा
सूर्यकुमार यादव
रोहित शर्मा
तिलक वर्मा- ईशान किशन
नेहाल वढ़ेरा (अनकैप्ड)

ये भी पढ़ें: इस बार मुल्तान में कहर ढाएंगे गेंदबाज? जानें 3 दिन में कितनी बदली मुल्तान की पिच

Hindi News / Sports / Cricket News / MI Retention For IPL 2025: रोहित शर्मा और सूर्या समेत इन 6 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस, दिग्गज क्रिकेटर ने किया ऐलान

ट्रेंडिंग वीडियो