scriptPotato Side Effects: जरूरत से ज्यादा आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जाने इसके साइड इफेक्ट्स | Side effects of eating too much Potato Aloo khane ke nuksan | Patrika News
स्वास्थ्य

Potato Side Effects: जरूरत से ज्यादा आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जाने इसके साइड इफेक्ट्स

Potato Side Effects: आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा आलू का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में आलू का सेवन करने से लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

Aug 25, 2022 / 04:29 pm

Roshni Jaiswal

Potato Side Effects: जरूरत से ज्यादा आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जाने इसके साइड इफेक्ट्स

Side effects of eating too much Potato Aloo khane ke nuksan

Potato Side Effects: आलू को सब्‍जियों का राजा कहा जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों को आलू खाना बहुत ही पसंद होता है आलू कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन आलू फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, अधिक मात्रा में आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में आलू का सेवन करने से पेट और सीने में जलन की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। साथ ही डायरिया की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आलू का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में आलू का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में
आलू खाने के नुकसान

1. डायबिटीज की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में आलू का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या हो सकती है। आलू का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आलू कम खाने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें

अंकुरित चना फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

2. गठिया के मरीजों को समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में आलू का सेवन करने से गठिया की समस्या हो सकती है। आलू में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो गठिया के दर्द को बढ़ाने का काम कर सकता है। अधिक मात्रा में आलू का सेवन करने से जोड़ो के दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।
3. वजन बढ़ने की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में आलू का सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में आलू शरीर में फैट और कैलोरी में बढ़ोतरी होती है। इसलिए अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आलू का बहुत ज्यादा सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़ें

इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

4. पेट की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में आलू का सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है। आलू का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी, गैस, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Hindi News / Health / Potato Side Effects: जरूरत से ज्यादा आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जाने इसके साइड इफेक्ट्स

ट्रेंडिंग वीडियो