scriptइम्युनिटी को मजबूत बना के रखने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन | healthy winter fruits for strong immunity | Patrika News
स्वास्थ्य

इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन

फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। इनके रोजाना सेवन से कई बीमारियां शरीर से दूर होती जाती हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि सर्दियों के मौसम में कौन-कौन से फ्रूट्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

Nov 21, 2021 / 10:48 am

Neelam Chouhan

इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन

healthy winter fruits for strong immunity

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ गया है, ऐसे में खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए डाइट में अच्छी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। ताकि आप सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रख सकें। सर्दियों का मौसम में आमतौर पर बीमारी होने का खतरा दो गुना बढ़ जाता है। इसमें सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में दर्द के जैसी अनेकों समस्या होती रहती हैं। वहीं इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। इसलिए आपको बॉडी की स्पेशल केयर करने कि जरूरत होती है। इम्युनिटी को बढ़ा के मजबूत बना के रखने के लिए डाइट में अच्छी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है, ताकि आप लंबे समय तक फिट बने रहे वहीं बीमारी का खतरा भी कम हो जाए।
इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
संतरा
संतरा सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। संतरे के रोजाना सेवन से आपका इम्यून सिस्टम लगातार मजबूत होता जाता है। वहीं इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। संतरे के सेवन से आपका पेट की सेहत से लेकर आँखों की रोशनी तक मजबूत बनी रहती है। यदि आपके आंखों की रोशनी वीक है तो आप संतरे को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको एक नहीं अनेकों लाभ मिलते हैं। साथ ही साथ आप संतरे के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन
अनार
अनार का सेवन सेहत के लिया बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं, अनार के यदि आप रोज सेवन करते हैं तो ये शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। अनार में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, ये शरीर से खून की कमी को दूर करने में बहुत ही ज्यादा सहायक होते हैं। इसके और फायदों कि बात करें तो ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर भी होते हैं। साथ ही साथ इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दिल की स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं। आप विंटर डाइट में अनार को शामिल कर सकते हैं। अनार इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ कई बीमारियों को दूर भी रखते हैं। इसलिए आप इसे तो रोजाना खाएं ही और इसके रस को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन
नाशपाती
नाशपाती को आमतौर पर सभी खाना पसंद करते हैं। नाशपाती शुगर के पेशेंट्स के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है। ये डायबिटीज की बीमारी को काफी हद तक कम करने में सहायक होती है। डायबिटीज में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, वहीं इसमें डायटरी फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नाशपाती के रोजाना सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है, साथ ही साथ आँखों की रोशनी भी तेज होती जाती है। इसके सेवन से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर और वजन दोनों ही कंट्रोल में रहते हैं। इसका सेवन सर्दियों के मौसम में बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों के मौसम में खुद को रखें फिट दूर रहेंगी बीमारियां

इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन
अमरुद
अमरुद का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। अमरुद का सेवन सर्दियों के मौसम में करना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। इसमें अनेकों कमाल के फायदे होते हैं। अमरूद का सेवन विंटर सीजन में बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं अमरुद का सेवन वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। यदि रोजाना एक अमरुद का सेवन आप ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं तो इससे लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रहता है। अमरुद का सेवन आपको रोजाना करना चाहिए।

Hindi News / Health / इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन

ट्रेंडिंग वीडियो