scriptBael Juice Benefits: बेल का जूस पीने के हैं कमाल के फायदे, गर्मियों से मिलती है राहत | Health benefits of drinking bael juice in summer | Patrika News
स्वास्थ्य

Bael Juice Benefits: बेल का जूस पीने के हैं कमाल के फायदे, गर्मियों से मिलती है राहत

Bael Juice Benefits: बेल के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बेल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में बेल के जूस का सेवन करने से शरीर को ठंडक महसूस होती है और गर्मियों से राहत मिलती है।

Aug 23, 2022 / 11:19 am

Roshni Jaiswal

Bael Juice Benefits: बेल का जूस पीने के हैं कमाल के फायदे, गर्मियों से मिलती है राहत

Health benefits of drinking bael juice in summer

Bael Juice Benefits: गर्मियों के मौसम में बेल के जूस का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। बेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर भगाने के लिए किया जाता है। बेल की तासीर ठंडी होती है। जिससे शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है और शरीर को ठंडक महसूस होती है। बेल के जूस में विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, राइबोफ्लेविन, थायमिन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को पेशवा समस्याओं से बचाने में मदद करते है। बेल का जूस पीने से पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही ये वजन को कम करने में भी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं बेल का जूस पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
बेल के जूस पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए बेल के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बेल के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से होने वाले संक्रमण से बचने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: हरी मूंग वजन कम करने से लेकर हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में करती है मदद, जानें इसके कमाल के फायदे
2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए बेल के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बेल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार बार भूख का अहसास भी नहीं होता है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
3. पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बेल के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो गैस्ट्रिक अल्सर को कंट्रोल करते हैं। जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही बेल का जूस पीने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या से भी राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट आंवला का पानी पीने के है ये अद्भुत, डायबिटीज को कंट्रोल रखने में करता है मदद
4. दिल के लिए फायदेमंद
दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए बेल के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बेल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे खून में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर से निकल जाते हैं। साथ ही ये दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Hindi News / Health / Bael Juice Benefits: बेल का जूस पीने के हैं कमाल के फायदे, गर्मियों से मिलती है राहत

ट्रेंडिंग वीडियो