scriptखून बनाए… त्वचा चमकाए… बाल झडऩे से रोके…खजूर | Amazing benefits of Dates KHAJOOR for health | Patrika News
स्वास्थ्य

खून बनाए… त्वचा चमकाए… बाल झडऩे से रोके…खजूर

खून बनाए… त्वचा चमकाए… बाल झडऩे से रोके…खजूर…

Dec 29, 2017 / 05:16 pm

dilip chaturvedi

 Dates KHAJOOR for health

Dates KHAJOOR for health

खजूर के पेड़ के बारे में किसी ने कहा है- ‘बड़ा हुआ सो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर, पंथी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर…’ इस उपमा पर खजूर के फल भारी पड़ते हैं। जी हां, खजूर को मेवा तक कहा जाता है। इतना ही नहीं सर्दियां शुरू होते ही खजूर आ जाता है लोगों की सेहत बनाने के लिए…। हम तो यही कहेंगे कि सर्दियों मे जो खजूर न खाए, वो पूरे साल पछताए। यदि आप सर्दियों में खजूर का नियमित सेवन कर लेते हैं, तो इसे कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं। मसलन, इसके नियमित सेवन से मधुमेह के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों में भी आराम मिलता है।

यहां जानिए फायदेमंद खजूर के कुछ और फायद…

 

 Dates KHAJOOR for health

– खजूर में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करता है। उन महिलाओं को खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए,जो खून की कमी से जूझ रही हैं।

-खजूर में मौजूद विटामिन बी बालों को मजबूत बनाते हैं। खजूर का नियमित रूप से सेवन करने से बालों के झडऩे की समस्या दूर हो जाती है।

– खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सक्रोज पाया जाता है, इसलिए तुरंत ताकत पाने के लिए भी खजूर का प्रयोग किया जाता है।

– खजूर में मौजूद शुगर, विटामिन और कई अन्य पौष्टिक तत्व शरीर का वजन बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

-खजूर में मौजूद कैल्शियम, मैगनीज और कॉपर तत्व हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं।

कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को डॉक्टर्स अक्सर खजूर के सेवन की सलाह देते हैं।

– खजूर में मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं। रात में 4 खजूरों को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खाएं।

-खजूर त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। खजूर खाने से चेहरे पर उभरकर आने वाली महीन रेखाएं समाप्त हो जाती हैं, इससे त्वचा में निखार भी आता है।

 

Hindi News/ Health / खून बनाए… त्वचा चमकाए… बाल झडऩे से रोके…खजूर

ट्रेंडिंग वीडियो