script20 रुपए सैकड़ा ब्याज पर लिया कर्ज, सूद से तंग होकर दी जान | Loan taken at Rs 20 hundred interest, gave up life after getting fed u | Patrika News
हनुमानगढ़

20 रुपए सैकड़ा ब्याज पर लिया कर्ज, सूद से तंग होकर दी जान

रावतसर. निकटवर्ती ग्राम पंचायत चाईया से बुधवार सुबह बिना बताए घर से निकले युवक का शव गुरुवार रात इन्दिरा गांधी नहर में लखूवाली के पास मिला। इस संबंध में ओमप्रकाश पुत्र आदराम मेघवाल निवासी चाईया ने मर्ग दर्ज कराई।

हनुमानगढ़Jul 16, 2021 / 10:00 pm

adrish khan

20 रुपए सैकड़ा ब्याज पर लिया कर्ज, सूद से तंग होकर दी जान

20 रुपए सैकड़ा ब्याज पर लिया कर्ज, सूद से तंग होकर दी जान

20 रुपए सैकड़ा ब्याज पर लिया कर्ज, सूद से तंग होकर दी जान
– ब्याज पर लिए पैसे नहीं चुकाने के कारण युवक गिरा नहर में
– फेसबुक पर पोस्ट किया सुसाइड नोट
रावतसर. निकटवर्ती ग्राम पंचायत चाईया से बुधवार सुबह बिना बताए घर से निकले युवक का शव गुरुवार रात इन्दिरा गांधी नहर में लखूवाली के पास मिला। इस संबंध में ओमप्रकाश पुत्र आदराम मेघवाल निवासी चाईया ने मर्ग दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि राम सिंह (40) पुत्र हरिराम मेघवाल का चाईया निवासी संतलाल पुत्र हेतराम सांसी के साथ पैसों का लेन-देन था। इसको लेकर वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसकी दवाई भी चल रही थी। वह बुधवार सुबह लगभग सात बजे घर से बिना बताए निकल गया। देर शाम तक वापिस नहीं लौटा। इस पर आसपास रिश्तेदारी में तलाश की। मगर कहीं कोई पता नहीं चला। राम सिंह की फेसबुक आईडी पर सुसाइड नोट की फोटो पोस्ट की हुई है। उसमें इन्दिरा गांधी नहर नजर आ रही थी। सुसाइड नोट में उसने बताया कि संतलाल से उसने पैसे ले रखे थे। ब्याज देने के बाद भी संतलाल उन पैसों का 20 रुपए सैकड़ा ब्याज ले रहा है जो मैं चुका नहीं पा रहा हूं। इससे तंग होकर आत्महत्या कर रहा हूं। फोटो में दिखी नहर के आधार पर लखूवाली के पास जाकर जांच पड़ताल की। वहां नहर के पुल से आधा किलोमीटर आगे एक शव तैरता दिखा। उसे लोगों की सहायता से बाहर निकाला। वह राम सिंह का ही शव का था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News / Hanumangarh / 20 रुपए सैकड़ा ब्याज पर लिया कर्ज, सूद से तंग होकर दी जान

ट्रेंडिंग वीडियो