जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे सक्रिय होने से दो दिन उत्तरी हवा शांत रहेगी। इसके कमजोर पडऩे पर 48 घंटे में उत्तरी हवा जोर पकड़ सकती है। जिससे रात में कड़ाके की ठंड शुरू होगी।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम कमजोर पड़ चुके है। इससे पूर्वी हवा शांत है। पिछले दो दिनों से उत्तरी हवा चल रही थी। इससे रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। आसमान साफ होने पर दिन में धूप निकलने लगी है। दिन का तापमान बढ़ गया है और सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। पहले सप्ताह में जो ठंडक थी, अब उतनी नहीं रही है। अधिकतम तापमान 26.6 डिसे दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.6 डिसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिसे अधिक रहा है। प्रदेश में रात में ठंड के मामले में ग्वालियर तीसरे नंबर पर रहा है।
दो सिस्टम बने, जो कड़ाके की ठंड को रोक रहे
– जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यहां पर बर्फबारी हो रही है। दूसरा अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना है, जिससे हवा में नमी आ रही है। दोनों सिस्टम की वजह से उत्तरी हवा शांत है।
– दिन में उत्तरी हवा शांत रहने से धूप तेज हो गई है। हालांकि रात में ओस गिरने से ठंडक बढी है।
अधिकतम तापमान-2६.6 डिसे
न्यूनतम तापमान-9.8 डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30- 11.4
08:30- 12.6
11:30- 22.4
14:30- 25.4
17:30- 21.0
आगे क्या
– 14 दिसंबर से रात में तेज गति से ठंड बढ़ सकती है, क्योंकि मौसम को प्रभावित करने वाले सिस्टम बनने की संभावना नहीं दिख रही है। इस वजह से रात में ठंड बढ़ेगी।