scriptIMD का अपडेट, हो गई मानसून की विदाई, लेकिन एक और झटका देगी बारिश | Weather forecast: Big update from IMD, monsoon has departed | Patrika News
ग्वालियर

IMD का अपडेट, हो गई मानसून की विदाई, लेकिन एक और झटका देगी बारिश

Weather forecast: ग्वालियर-चंबल के पांच जिलों से मानसून की विदाई, उत्तर पश्चिमी हवा ने दी दस्तक, जिससे हवा की नमी खत्म, दिन में बढ़ी गर्मी

ग्वालियरOct 03, 2024 / 10:53 am

Astha Awasthi

Weather forecast

Weather forecast

Weather forecast: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर में मानसून की विदाई की औपचारिक घोषणा कर दी है। मानसून अंचल में 98 दिन सक्रिय रहा। करीब 81 दिन तक बारिश हुई है। इस बार के सीजन में मानसून ने ब्रेक नहीं लिया, बिना ब्रेक के बारिश हुई।
शहर में 47.88 इंच (1197 मिलीमीटर) बारिश हुई। 1999 के बाद इतनी बारिश हुई। भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर में ज्यादा बारिश दर्ज हुई। इस बारिश से अंचल का सूखा दूर हो गया। बांध, तालाब सहित अन्य जल स्रोत भर गए, जिससे वाटर लेवल सुधर गया। बोरवेल व कुओं में पानी आ गया है। हवा का रुख बदलने से धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत होगी। हालांकि आने वाले 4 दिनों में अभी एक झटका और मिल सकता है। कहीं-कहीं पर तेज बारिश की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को नवरात्रि पर मिलेगी बड़ी खुशखबरी, आ गया अपडेट!


अच्छे मानसून का असर

-मानसून अच्छा रहने की वजह से जिले में धान की फसल अच्छी रही है। रबी की फसल के लिए भी बांधों में पर्याप्त पानी है। तालाब भी भरे हुए हैं, जिससे किसान अपना पलेवा कर सकते हैं। इस बार रबी की फसल अच्छी रहने वाली है।
-भारी बारिश की वजह से खरीफ में होने वाली हरी सब्जी खराब हो गई। इससे सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। शिवपुरी में अधिक बारिश के कारण टमाटर खराब हुआ है। इस कारण महंगाई झेलनी पड़ सकती है।

विदाई के बाद मौसम में आएगा बदलाव

  • मानसून विदा होने के बाद बंगाल की खाड़ी से नमी आना बंद हो जाती है। दिन व रात में आसमान साफ हो जाता है।
  • दिन में धूप तेज रहती है, लेकिन सूर्य अस्त होने के बाद मौसम में ठंडक आना शुरू हो जाती है। उमस भी नहीं होती 12
  • हवा का रुख उत्तर-पश्चिम दिशा से हो जाता है। दक्षिण पूर्वी हवा शांत हो जाती है।
  • रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे आना शुरू हो जाता है।

Hindi News / Gwalior / IMD का अपडेट, हो गई मानसून की विदाई, लेकिन एक और झटका देगी बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो