scriptUP Rains: अभी-अभी IMD का आया अलर्ट अगले तीन घंटो में यूपी के इन 8 जिलों में बारिश आंधी- तूफान की चेतावनी | Patrika News
गोंडा

UP Rains: अभी-अभी IMD का आया अलर्ट अगले तीन घंटो में यूपी के इन 8 जिलों में बारिश आंधी- तूफान की चेतावनी

UP Rains: मौसम विभाग में अगले 3 घंटे में यूपी के आठ जिलों में बारिश आंधी- तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गोंडाOct 06, 2024 / 03:48 pm

Mahendra Tiwari

Up Rain

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Rains: यूपी में मानसून विदाई से पहले एक बार फिर तांडव मचाने को तैयार है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 8 जिलों में बारिश आंधी तूफान वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
UP Rains: यूपी में मानसून अपने विदाई की ओर है। लेकिन विदाई से पहले मानसून एक बार फिर तांडव मचाएगया। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण पूर्वी यूपी के आठ जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 7 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के 28 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीते करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। अक्टूबर माह में जून जैसी चिलचिलाती धूप निकलने से लोग हैरान हैं। मानसून जाते-जाते एक बार फिर पलटी मार दिया है। पश्चिमी यूपी से मानसून पूरी तरह से विदाई ले चुका है। लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना अभी बनी हुई है। बीते करीब एक सप्ताह में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान की बात करें तो शनिवार को यूपी का कन्नौज सबसे गर्म जिला रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अयोध्या में अधिकतम तापमान अयोध्या में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। बीते तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Up Rain: अगले तीन घंटा में इन जिलों में बारिश आंधी तूफान का अलर्ट

अयोध्या, बहराईच, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर

7 अक्टूबर को यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज,बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा,
चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, लखीमपुर खीरी सहित 28 जिलों में
6,7, अक्टूबर को भारी बारिश के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।

Hindi News / Gonda / UP Rains: अभी-अभी IMD का आया अलर्ट अगले तीन घंटो में यूपी के इन 8 जिलों में बारिश आंधी- तूफान की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो