scriptGonda News: गोंडा में पटाखा बनाते समय भयानक विस्फोट, मकान की दीवार गिरी दो की मौत तीन घायल, लखनऊ रेफर | Patrika News
गोंडा

Gonda News: गोंडा में पटाखा बनाते समय भयानक विस्फोट, मकान की दीवार गिरी दो की मौत तीन घायल, लखनऊ रेफर

Gonda News: गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय भयानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की दीवार भी गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

गोंडाOct 07, 2024 / 03:32 pm

Mahendra Tiwari

Gonda News

घटनास्थल का निरीक्षण करते हैं एसपी विनीत जायसवाल

Gonda News: गोंडा जिले के तरबगंज थाना के गांव बेलसर में एक बंद पड़े मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय सोमवार की दोपहर में भयानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में मकान की एक दीवार भी गिर गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
Gonda News: गोंडा जिले के तरबगंज थाना के गांव बेलसर में हुए भयानक विस्फोट से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। भयानक धमाका की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। वहां का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। मकान की दीवार गिरने से विस्फोट के तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पांच घायलों में दो घायलों के पैर के चीथथड़े उड़ गए थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक ने पहुंच कर निरीक्षण किया।

दो की मौत तीन लखनऊ रेफर

सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में पांच लोग आए थे। जिसमें दो लोगों आकाश पुत्र अमरनाथ 15 वर्ष तथा लालू पुत्र नक्कू 20 साल कि रास्ते में ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल अयास पुत्र दोष मोहम्मद 20 वर्ष, कृष्ण कुमार पुत्र छबील 24 वर्ष, इस्तिहाक पुत्र नक्कू 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं। यह सभी लोग 60 से अधिक झुलस गए हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

एसपी बोले घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आज दोपहर में तरबगंज पुलिस को सूचना मिली कि बेलसर गांव के एक बंद घर में कुछ लोग अवैध रूप से पटाखा बना रहे हैं। जिसमें विस्फोट हो गया। घटनास्थल का स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां पर दो की मौत हो गई है। तीन लोगों का इलाज हो रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट डॉग स्क्वाड साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। तरबगंज पुलिस भी जांच कर रही है। यह मकान फारूक का बताया जा रहा है। इस प्रकरण में जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News / Gonda / Gonda News: गोंडा में पटाखा बनाते समय भयानक विस्फोट, मकान की दीवार गिरी दो की मौत तीन घायल, लखनऊ रेफर

ट्रेंडिंग वीडियो