scriptUP Crime : गाजियाबाद में फ्लैट का दरवाजा तोड़कर हरियाणवी कलाकार के साथ दुष्कर्म का प्रयास | UP Crime: Attempt to rape a Haryanvi artist in Ghaziabad | Patrika News
गाज़ियाबाद

UP Crime : गाजियाबाद में फ्लैट का दरवाजा तोड़कर हरियाणवी कलाकार के साथ दुष्कर्म का प्रयास

UP Crime : हरियाणवी महिला कलाकार राजनगर एक्सटेंशन में अपने एक रिश्तेदार के यहां आई थी। यहीं पर दो युवकों ने उसके साथ फ्लैट में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

गाज़ियाबादOct 21, 2024 / 12:32 am

Shivmani Tyagi

विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, डॉयल 112 की गाड़ी से यह समान लेकर भागा युवक

विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, डॉयल 112 की गाड़ी से यह समान लेकर भागा युवक

UP Crime : गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक हरियाणवी महिला कलाकार के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। कलाकार ने फ्लैट का दरवाजा बंद करके खुद को अंदर बंद कर लिया लेकिन आरोपों के अनुसार दोनों युवक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दो दिन तक राजनगर एक्सटेंशन में रुकी हरियाणवी कलाकार

घटना शुक्रवार रात की है। हरियाणवी कलाकार गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में अपने एक रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। यहां महिला दो दिन रुकी थी। पीड़िता ने बताया कि फ्लैट पर आकाश त्यागी नाम के युवक का आना-जाना हुआ। आरोपों के अनुसार इसके बाद रात में आकाश त्यागी अपने साथी के साथ फ्लैट पर आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। पीड़िता ने फ्लैट का दरवाजा बंद करके खुद को अंदर बंद कर लिया। आरोप है कि इसके बाद आकाश ने दरवाजा तोड़ दिया और फ्लैट के अंदर घुसकर पीड़िता के साथ मारपीट कर दी।
यह भी पढ़ें

Bahraich Violence: बहराइच बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

पीड़िता ने शोर मचाया तो घटना का पता चला

आरोपी जब फ्लैट के अंदर घुस गए तो इन्होंने महिला कलाकार के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने किसी तरह बचने का प्रयास किया और शोर मचा दिया। शोर मचाने के बाद आस-पास को लोग इकट्ठा हो गए। पीड़िता का कहना है कि उसने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। एसपी नंदग्राम ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News / Ghaziabad / UP Crime : गाजियाबाद में फ्लैट का दरवाजा तोड़कर हरियाणवी कलाकार के साथ दुष्कर्म का प्रयास

ट्रेंडिंग वीडियो