scriptवृद्ध की गला काट कर हत्या, नहीं हुआ अंतिम संस्कार | Murder of the aged throat slit | Patrika News
गया

वृद्ध की गला काट कर हत्या, नहीं हुआ अंतिम संस्कार

शव को मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रखा गया है।

गयाAug 18, 2016 / 07:26 pm

इन्द्रेश गुप्ता

murder in devrikhurd

murder in devrikhurd

गया। शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप के पास एक वृद्ध की गला काट कर हत्या कर दी गई। वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी और हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

हालांकि शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। सिविल लाइंस थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गांधी मंडप के पास स्थित एक जर्जर कमरे में करीब 65 वर्षीय वृद्ध की गला काट कर हत्या कर दी गयी है। उसके शव को वहीं छोड़ दिया गया था।

उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर लुंगी व बनियान था। वह मुसलिम समुदाय का है। फिलहाल शव को मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रखा गया है।

Hindi News / Gaya / वृद्ध की गला काट कर हत्या, नहीं हुआ अंतिम संस्कार

ट्रेंडिंग वीडियो