यह भी पढ़ेंः- Q1 Result से पहले RIL ने चार महीनों में दिया 132 फीसदी का Return, Share Price 2000 रुपए के पार
आरबीआई ने लगातार गिराई हैं नीतिगत दरें
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार नीतिगत दरों में गिरावट की हैै। आखिरी बार आरबीआई ने रेपो दरों में 40 अंकों से गिरावट देखने को मिली है। इस गिरती ब्याज दर व्यवस्था में भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित लगभग सभी प्रमुख बैंकों ने अपने होम लोन की दरों में अच्छी खासी कटौती की हैै। कुछ बैंकों की ओर से तो यह कटौती 7 फीसदी तक की गई है। जानकारों का यह भी कहना है कि होम लोन का ऑप्शन चूज करने से पहले सिर्फ कम ब्याज दर को ही आधार ना मानें बल्कि बैंक क्रेडिटिबिलीटी भी चेक करें। वहीं अपने क्रेडिट स्कोर को भी जांचें। वैसे सबसे कम ब्याज दरों का ऑप्शन उन लोगों के पास होता है जिनका क्रेडिट स्कोर सबसे अच्छा होता है। कुछ बैंक 700 जो कुछ 750 से 800 क्रेडिट स्कोर को बेंचमार्क मानते हैं।
यह भी पढ़ेंः- Sebi Chief का बड़ा बयान, India को 5 Trillion Economy बनाने में मदद करेगा Equity Market
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरें
मौजूदा ब्याज दर: 7 फीसदी
होम लोन: 25 लाख रुपए
टेन्योर: 20 साल
ईएमआई: 19,382 रुपए
कुल ब्याज: 21,51,794
कुल पेमेंट: 46,51,794
एचडीएफसी ले रहा है इतना ब्याज
मौजूदा ब्याज दर: 7.35 फीसदी
होम लोन: 25 लाख रुपए
टेन्योर: 20 साल
ईएमआई: 19911 रुपए
कुल ब्याज: 22,78,677
कुल पेमेंट: 47,78,677
आईसीआईसीआई बैंक की हैं इतनी दरें
मौजूदा ब्याज दर: 8.10 फीसदी
होम लोन: 25 लाख रुपए
टेन्योर: 20 साल
ईएमआई: 21,067 रुपए
कुल ब्याज: 25,56,046
कुल पेमेंट: 50,56,046
इन बैंकों पर भी डालें एक नजर
बैंकों के नाम | होम लोन की ब्याज दरें (फीसदी में) |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 6.70 |
बैंक ऑफ इंडिया | 6.85 |
सेंट्रल बैंक | 6.85 |
केनरा बैंक | 6.90 |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 6.90 |
यूको बैंक | 6.90 |