scriptUP monsoon update: दिन के मुकाबले रात में होगी आफत की बारिश, किसानों के लिए मानसून 2024 वरदान | UP Monsoon alert: heavy rain at night than day, monsoon boon for farmers | Patrika News
फर्रुखाबाद

UP monsoon update: दिन के मुकाबले रात में होगी आफत की बारिश, किसानों के लिए मानसून 2024 वरदान

फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है‌।

फर्रुखाबादJul 02, 2024 / 06:06 am

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में अति बारिश होने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि यह पैटर्न अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा। बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होगी। दिन के मुकाबले रात में और अधिक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
यह भी पढ़ें

कानपुर में भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा, भेजा गया जेल

सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि जुलाई के पहले 10 दिनों के भीतर कानपुर मंडल के जिलों में वर्षा की कमी दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश लंबे समय तक चलेगी‌ जिससे सूखे की चिंता दूर हो जाएगी। रुक-रुक कर बारिश होने से किसानों को लगातार पानी भी मिलेगा। बारिश से तालाब भी लबालब भर जाएंगे। यह मानसून कृषि क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। कहीं-कहीं भारी वर्षा के कारण बाढ़ भी आ सकती है। लेकिन कृषि क्षेत्र के लिए लाभदायक है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद का मौसम?

फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है‌। मूसलाधार बारिश भी होगी। बार-बार बिजली भी चमकेगी। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश का अनुमान 75 प्रतिशत है। रात को भी गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना है। रात में दिन से ज्यादा और मूसलाधार बारिश होगी। जिसका 88 प्रतिशत अनुमान है।

Hindi News/ Farrukhabad / UP monsoon update: दिन के मुकाबले रात में होगी आफत की बारिश, किसानों के लिए मानसून 2024 वरदान

ट्रेंडिंग वीडियो