scriptUP monsoon Update 2024: 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, आईएमडी ने दी जानकारी | UP monsoon Update 2024: Monsoon arrive in 48 hours, IMD said | Patrika News
फर्रुखाबाद

UP monsoon Update 2024: 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, आईएमडी ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक बार फिर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने की संभावना है। आज दिन और रात में जोरदार बारिश होने का अनुमान है।

फर्रुखाबादJun 28, 2024 / 06:08 am

Narendra Awasthi

आईएमडी () ने अगले 48 घंटे में कानपुर मंडल के जिलों में मानसून के पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।‌ 2 जुलाई तक स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को सुबह से ही बारिश होने की संभावना है। जिसका अनुमान 72 प्रतिशत है। रात को भी यही स्थिति बनी रहेगी। तापमान में भी कमी आएगी। ‌
यह भी पढ़ें

निर्दयी मां ने चार बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला नदी में फेंका, बोली- बच्चों के पेट नहीं भर पा रही थी

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जोरदार आंधी भी चल सकती है। बारिश का अनुमान 72 प्रतिशत है।

रात को मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार रात में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ ही खूब बारिश होगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का अनुमान 70 प्रतिशत है।

Hindi News/ Farrukhabad / UP monsoon Update 2024: 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, आईएमडी ने दी जानकारी

ट्रेंडिंग वीडियो