scriptखुलासा: दो युवक मोबाइल पर बातचीत करने के लिए कर रहे थे प्रताड़ित, दो सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम | Two girls death Disclosure: two boys harassing, took a terrifying step | Patrika News
फर्रुखाबाद

खुलासा: दो युवक मोबाइल पर बातचीत करने के लिए कर रहे थे प्रताड़ित, दो सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम

Two girls death Disclosure two boys harassing फर्रुखाबाद में दो सहेलियां की मौत का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया है। इस मामले में दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। नामजद गिरफ्तार अभियुक्तों के प्रताड़ना के कारण दोनों सहेलियों ने खौफनाक कदम उठा लिया।

फर्रुखाबादAug 30, 2024 / 07:04 pm

Narendra Awasthi

Two girls death Disclosure two boys harassing उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो सहेलियां की मौत की घटना का आज खुलासा किया गया। एसपी ने बताया कि दोनों सहेलियों ने दो युवकों से परेशान होकर आत्महत्या की। जो मोबाइल पर बातचीत करने के लिए दबाव बना रहे थे। दोनों ही सहेलियां अपने घर वालों को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। मामला कायमगंज थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

अयोध्या के बाद कन्नौज: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का बड़ा बयान, मोइन खान के बाद नवाब यादव, सपा का असली चरित्र

Two girls death Disclosure two boys harassing बीते 26 अगस्त को कायमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दोनों सहेलियां जन्माष्टमी देखने को कहकर घर से निकली थी। 27 अगस्त को 15 और 18 साल की सहेलियां का शव पेड़ से लटका मिला। आत्महत्या करने के लिए दोनों सहेलियों ने अपने-अपने दुपट्टों का फंदा बनाया और एक में जोड़कर लटक गई। आज शुक्रवार को घटना का खुलासा किया गया।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

Two girls death Disclosure two boys harassing एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवतियों के शव कायमगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में पेड़ से लटका है। परिजनों की उपस्थिति में शव को उतारा गया और पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था।

पुलिस ने बताया आत्महत्या का कारण

Two girls death Disclosure two boys harassing पुलिस ने आत्महत्या के कारण के विषय में जानकारी प्राप्त की। मृतक परिजनों से भी बातचीत हुई। इस मामले में दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि लड़कियों पर फोन पर बातचीत करने के लिए दबाव बनाया जाता था। लेकिन वह बात नहीं करती थी। मोबाइल पर बातचीत करने के लिए प्रताड़ित करने पर दोनों लड़कियों ने यह कदम उठा लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News/ Farrukhabad / खुलासा: दो युवक मोबाइल पर बातचीत करने के लिए कर रहे थे प्रताड़ित, दो सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम

ट्रेंडिंग वीडियो