scriptशादी के बाद पहली बार लोहड़ी मनाएंगे ये 10 सितारे, फैंस को तस्वीरों का इंतजार | Ranbir- Alia to these celebs will celebrate first Lohri together today | Patrika News
मनोरंजन

शादी के बाद पहली बार लोहड़ी मनाएंगे ये 10 सितारे, फैंस को तस्वीरों का इंतजार

लोहड़ी का त्योहार देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। लोहड़ी के मौके पर लोग नाचते गाते और खुशियां मनाते हैं। जब हर जगह लोहड़ी की मस्ती और उत्साह हो, तो आखिर हमारे बॉलीवुड सितारे कैसे इसे सेलिब्रेट करने से पीछे रह सकते हैं। पिछले साल यानी 2022 में कई स्टार कपल ने शादी की थी, वहीं शादी के बाद इस साल वे अपना पहला लोहड़ी का त्योहार सेलिब्रेट करने वाले हैं।

Jan 13, 2023 / 01:18 pm

Archana Keshri

Ranbir- Alia to these celebs will celebrate first Lohri together today

Ranbir- Alia to these celebs will celebrate first Lohri together today

देशभर में मनाई जाने वाली लोहड़ी का त्योहार खासकर पंजाबी संस्कृति का हिस्सा माना जाता रहा है। इस त्योहार की बात चलते ही मूंगफली, फूले, गजक और रबड़ी जैसी लजीज चीजें हमारे में जहन में आने लगती हैं। देशभर में आज यानी 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल बॉलीवुड जगत में भी लोहड़ी का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें छाई रहती हैं। वैसे इस साल लोहड़ी कई सितारों के लिए बेहद स्पेशल होने वाली है, क्योंकि वह सभी शादी के बाद अपनी पहली बार साथ में लोहड़ी मनाएंगे। साल 2022 में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने नए सफर की शुरुआत की। आलिया-रणबीर से लेकर हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया तक 2022 में कई बॉलीवुड स्टार्स के घर शहनाई गूंजी। वहीं, अब शादी के बाद इन कप्लस की पहली लोहड़ी है। चलिए जानते हैं कौन-कौन से सितारे अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट करने वाले हैं।
alia_bhatt-ranbir_kapoor.jpg

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के एडोरेबल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का। कपल ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने इस साल शादी की। 6 नवंबर को आलिया ने बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम कपल ने राहा रखा है वहीं अब दोनों की ये जोड़ी शादी के बाद पहली बार लोहड़ी का त्योहार मनाएगा।

shibani_dandekar-farhan_akhtar.jpg

शिबानी दांडेकर-फरहान अख्तर
अब बात करते हैं एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की जो 19 फरवरी 2022 को अपनी लॉन्ग गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से एक-दूसरे से शादी की। वहीं, शादी के बाद ये कपल अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट करेंगे।

richa_chadha-ali_fazal.jpg

ऋचा चड्ढा-अली फजल
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इस साल अक्टूबर में शादी की। दोनों ने अबू जानी और संदीप खोसला का आउटफिट कैरी किया था। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में परिवार के लोगों के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। ऐसे में दोनों स्टार शादी के बाद पहली बार साथ में लोहड़ी का त्योहार मनाएंगे।

nayanthara-vignesh_shivan.jpg

नयनतारा-विग्नेश शिवान
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवान भी साल 2022 शादी के बंधन में बधे थे। दोनों ने 9 जून को बड़ी ही भव्य और शाही शादी की थी। 9 अक्टूबर को कपल ने सरोगेसी से अपने पहले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। वहीं, अब ये कपल इस साल शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाएंगें।

sanah_kapoor-_mayank_pahwa.jpg

सनाह कपूर- मयंक पहवा
पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर ने 2 मार्च 2022 को एक्टर मनोज पहवा और सीमा पहवा के बेटे मयंक पहवा से शादी की। शाहिद कपूर की बहन की शादी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में हुई जिसमें केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस कपल की भी शादी के बाद ये पहली लोहड़ी होगी।

hansika_motwani-sohail_kathuria.jpg

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बना चुकीं हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथूरिया संग 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के अरावली की पहाड़ियों के बीच मुंडोता फोर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की थी। इस कपल की भी शादी के बाद ये पहली लोहड़ी होगी। जाहिर है फैंस उनकी लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार करेंगे।

mouni_roy-suraj_nambiar.jpg

मौनी रॉय-सूरज नांबियार
टीवी की ‘नागिन’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बॉय फ्रेंड सूरज नाम्बियार संग 27 जनवरी 2022 को सात फेरे लिए थे। मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने गोवा के एक फाइव स्टार होटल में शादी की थी। दोनों की शादी पहले मलयाली फिर बंगाली तरीके से हुई थी। वहीं, इस साल मौनी रॉय और उनके पति सूरज की एक साथ पहली लोहड़ी है।

payal_rohatgi-sangram_singh.jpg

पायल रोहतगी-संग्राम सिंह
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपने बॉयफ्रेंड पहलवान संग्राम सिंह संग जुलाई में सात फेरे लिए। दोनों एक दूसरे को करीब 12 साल से डेट कर रहे थे। यह कपल भी शादी के बाद पहली लोहड़ी एक साथ सेलिब्रेट करेगा।

karishma_tanna-varun_bangera.jpg

करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी को वरुण बंगेरा संग मुंबई में सात फेरे लिए। रियल एस्टेट इन्वेस्टर वरुण बंगेरा संग करिश्मा ने गुजराती और साउथ इंडियन दोनों रस्मों में शादी की। इस कपल की भी इस साल पहली लोहड़ी है।

vikrant_massey-sheetal_thakur.jpg

विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर
एक्टर विक्रांत मेसी ने 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को 2015 से डेट कर रहे थे। शीतल और विक्रांत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं, इस कपल की भी शादी के बाद पहली लोहड़ी होगी।

यह भी पढ़ें

‘पठान’ के लिए शाहरुख खान ने चार्ज किए इतने करोड़, बॉडी बनाने में लगा इतना समय

Hindi News/ Entertainment / शादी के बाद पहली बार लोहड़ी मनाएंगे ये 10 सितारे, फैंस को तस्वीरों का इंतजार

ट्रेंडिंग वीडियो