script50,000 से कम कीमत वाले ये सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर बन सकते हैं आपकी पसंद, जानिए फीचर्स | Top cheapest electric scooters under 50000 for daily use in india | Patrika News
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

50,000 से कम कीमत वाले ये सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर बन सकते हैं आपकी पसंद, जानिए फीचर्स

 
अगर आप कम कीमत में एक ऐसा स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं जो फीचर्स और परफॉरमेंस में अच्छा हो तो यहां हम आपके लिए 50 हजार से कम कीमत वाले कुछ बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके डेली इस्तेमाल के लिए

Oct 26, 2022 / 12:33 pm

Bani Kalra

ev.jpg

 

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का मार्केट इस समय तेजी से ग्रोथ कर भतार ऑप्शन बन सकते हिन् रहा है। हर बजट में आपको कई मॉडल्स देखने को मिल जायेंगे। यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं। लेकिन अगर आप कम कीमत में एक ऐसा स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं जो फीचर्स और परफॉरमेंस में अच्छा हो तो यहां हम आपके लिए 50 हजार से कम कीमत वाले कुछ बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके डेली इस्तेमाल के लिए

 

Ampere V48 LA

यह एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है और यह डेली यूज़ के लिए अच्छा विकप्ल बन सकता है। इसमें 48V-24Ah की लीड एसिड बैटरी है, जिसे पूरी तरह चार्ज होने में 8-10 घंटे लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 km प्रति घंटे है। पूरी तरह चार्ज होने पर इसकी ड्राइविंग रेंज 45-50 km है। यह किक स्टार्ट मैकेनिज्म के साथ भी आता है और इसमें 250W की BLDC मोटर पावर है। एम्पीयर वी48 का कर्ब वेट 84 किग्रा है। यह तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, रेड और ग्रे में आता है। इसकी कीमत करीब 36,000 रुपये है।


Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

बाउंस इनफिनिटी E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी एक अच्छा विकप्ल है और इस समय यह काफी डिमांड में भी है। इसमें एक स्वैपेबल 2 kWh 48V बैटरी के साथ आता है। इस बैटरी पैक को रियर-व्हील आधारित BLDC हब मोटर के साथ जोड़ा गया है। इस स्कूटर में तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं- ड्रैग, इको और पावर। पावर मोड में स्कूटर 65 km प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। बाउंस इनफिनिटी E1 एक बार चार्ज करने पर 85 km की दूरी तय करने में सक्षम है। यह स्कूटर IP67 रेटिंग के साथ आता है। इसकी बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज होती है और साथ ही आप इसे स्वैप भी कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में Disc Brake दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 45009 रुपये रुपये है।


Hero Electric Flash LX

डेली यूज़ के लिए Hero के Electric Flash LX स्कूटर को आप चुन सकते हैं। इसमें 250W से कम पावर का मोटर मिलता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25kmph है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक सिंगल चार्ज में इसे 50 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 12 इंच के टायर्स लगे हैं जोकि रोड पर काफी बेहतर ग्रिप भी देते हैं। इस स्कूटर को चार्ज होने में 8 से 10 घंटे का वक्त लगता है। इस स्कूटर को चलाने के लिए किसी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती है। इस स्कूटर क डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है। इसे आसानी से चलाया जा सकता है।इस स्कूटर की कीमत 46,640 रुपये है।

 

Hindi News/ Automobile / Electric Vehicles / 50,000 से कम कीमत वाले ये सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर बन सकते हैं आपकी पसंद, जानिए फीचर्स

ट्रेंडिंग वीडियो