scriptबढ़ रहा क्रेज: जोधपुर को 3 साल में मिले 13795 ई-वाहन | Patrika News
जोधपुर

बढ़ रहा क्रेज: जोधपुर को 3 साल में मिले 13795 ई-वाहन

– पर्यावरण संरक्षण में बन रहे सहायक, ट्रांसपोर्ट के साथ नॉन ट्रांसपोर्ट वाहन भी बढ़ रहे
– रोड टैक्स फ्री होने से लोगों में बढ़ रहा क्रेज़

जोधपुरMay 20, 2024 / 07:23 pm

Amit Dave

पेट्रोल-डीजल के दाम और पर्यावरण के प्रति लोगों में बढ़ रही जागरूकता के चलते इलेक्टि्रक वाहनों की मांग बढ़ने लगी है। जोधपुर परिवहन कार्यालय में ई-वाहनों के पंजीयन आंकड़ों के अनुसार शहर में पिछले तीन साल में करीब 13795 ई-वाहन सड़कों पर आए हैं। इनमें दुपहिया ही नहीं चार पहिया वाहन भी शामिल हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से लोगों के लिए पेट्रोलियम पदार्थों से चलने वाले वाहनों का खर्च वहन करना मुश्किल होता जा रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आम लोगों के पास अब ई-वाहनों का अच्छा विकल्प है। सरकार ने भी इन वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए रोड टैक्स से मुक्त रखा है। इस वजह से भी लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है।

बढ़ रहा ट्रांसपोर्ट-नॉन ट्रांसपोर्ट वाहनों का रुझान

– 11831 स्कूटर-मोटर साइकिलें

– 532 ई-कारें भी आईं सड़कों पर

– 880 गुड्स ई वाहन दौड़ रहे

– 552 यात्री वाहन दौड़ रहे
————————————–

– 13795 कुल ई वाहन दौड़ रहे (ट्रांसपोर्ट-नॉन ट्रांसपोर्ट)

पिछले 5 महीनों में खरीदे गए ई वाहन

माह—————– दुपहिया—- कार—गुड्स वाहन—यात्री वाहन

दिसम्बर 2023- 418—- 36————– 24————– 27

जनवरी 2024- 457—– 31————- 19————- 38
फरवरी 2024- 487—– 44————- 31————- 21

मार्च 2024- 691—— 34————– 29————- 28

अप्रैल 2024- 338—– 29————– 19————– 18

बढ़ रहा रुझान

ई-वाहनों के प्रति लोगों में रुझान बढ़ रहा है। कार्यालय में ई-वाहनों के पंजीयन भी बढ़ते जा रहे हैं।
– टीकूराम, जिला परिवहन अधिकारी, जोधपुर

Hindi News/ Jodhpur / बढ़ रहा क्रेज: जोधपुर को 3 साल में मिले 13795 ई-वाहन

ट्रेंडिंग वीडियो