scriptअखिलेश यादव का बड़ा गेम, यूपी विधानसभा में शिवपाल हो सकते हैं प्रतिपक्ष के नेता | PSP Leader Shivpal Singh Yadav Leader of Opposition Samajwadi Party | Patrika News
चुनाव

अखिलेश यादव का बड़ा गेम, यूपी विधानसभा में शिवपाल हो सकते हैं प्रतिपक्ष के नेता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गेम चेंजर की भूमिका निभाते हुए बड़ा खेल खेला है। अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दे सकते हैं।

Mar 13, 2022 / 08:13 am

Karishma Lalwani

PSP Leader Shivpal Singh Yadav Leader of Opposition Samajwadi Party

PSP Leader Shivpal Singh Yadav Leader of Opposition Samajwadi Party

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गेम चेंजर की भूमिका निभाते हुए बड़ा खेल खेला है। अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा है। अखिलेश ने सपा के टिकट पर इटावा के जसवंतनगर से विधायक निर्वाचित हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की कवायद तेज है। शिवपाल को सपा विधायक दल का नेता घोषित किया गया है।
21 मार्च को विधायकों की बैठक

पहले यह पद राम गोविंद चौधरी के पास था, लेकिन बलिया के बांसडीह से चुनाव हारने के बाद वह इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। 21 मार्च को राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव ने विधायकों की बैठक बुलाई है। यहां पर अखिलेश सुबह 11 बजे उनसे भेंट करेंगे।
यह भी पढ़ें

धर्म नगरी में क्यों हारी BJP? अखिलेश यादव का साथ क्यों नहीं दे रहे श्रीकृष्ण

इस्तीफा देंगे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने मैनपुरी के करहल से चुनाव जीता है। इसके बाद वह विधानसभा पद के सदस्य से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में यहां उपचुनाव कराए जाने की संभावना है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि आजमगढ़ से 10 सर्वाधिक सीटें मिलने से यहां से वह जुड़े रहेंगे। अखिलेश आजमगढ़ से सपा से सांसद हैं। अखिलेश के साथ ही सीतापुर जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।
यह भी पढ़ें

अब किसी भी पहचान के मोहताज नहीं छोटे दल, यूपी राजनीति में बनीं बड़ी ताकत

क्या कहा शिवपाल ने

जसवंतनगर सीट से विधायक व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा के पक्ष में अच्छा माहौल था। पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है लेकिन खामियां कहीं न कहीं रह गईं। हम लोग समीक्षा कर उन खामियों को दूर करेंगे। हम बैठने वाले नहीं हैं, जनता के बीच रहेंगे।

Hindi News/ Elections / अखिलेश यादव का बड़ा गेम, यूपी विधानसभा में शिवपाल हो सकते हैं प्रतिपक्ष के नेता

ट्रेंडिंग वीडियो