scriptUP Anganwadi Bharti 2024 : महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में काम करने का मौका, बस अप्लाई करने की है देरी | UP Anganwadi Bharti 2024 mein kon form bhar sakte hain yogi adityanath | Patrika News
शिक्षा

UP Anganwadi Bharti 2024 : महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में काम करने का मौका, बस अप्लाई करने की है देरी

UP Anganwadi Bharti 2024 : यह भर्ती प्रक्रिया जिलेवार शुरू हो रही है। फिलहाल इन जिलों में इतनी सीटों पर वैकेंसी निकली है। महोबा में 156, वाराणसी 199, झांसी…

लखनऊOct 02, 2024 / 07:32 pm

Anurag Animesh

UP Anganwadi Bharti 2024
UP Anganwadi Bharti 2024 : आगनबाड़ी में काम करने के इच्छुक महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश से बढ़िया खबर सामने आ रही है। प्रदेश में 23,753 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फिलहाल कुछ जिलों में इस शुरू कर दिया गया है। अगर कोई महिला जो इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वो 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upanganwadi bharti.in पर जाकर आवेदन करना होगा। यह आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक चलेगी।
यह खबर भी पढ़ें :- Public Holiday : अक्टूबर में इतने दिन शिक्षकों की होगी मौज, लगातार चार दिन भी रहेगी छुट्टी

UP Anganwadi Bharti 2024 : इन जिलों में होगी भर्ती


यह भर्ती प्रक्रिया जिलेवार शुरू हो रही है। फिलहाल इन जिलों में इतनी सीटों पर वैकेंसी निकली है। महोबा में 156, वाराणसी 199, झांसी 290, हमीरपुर 164, अमेठी 427, कन्नौज 138 और आगरा में 469 सीटों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में सिर्फ महिलाएं ही भाग ले सकती हैं। UP Anganwadi Bharti 2024
यह खबर भी पढ़ें :- Metro Jobs Vacancy 2024 : मुंबई मेट्रो में सीधे इंटरव्यू देकर मैनेजर बन लाखों कमाने का सुनहरा मौका

UP Anganwadi Bharti 2024 : ये होनी चाहिए योग्यताएं


इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरुरी है। साथ ही महिला का रिक्त पद के वार्ड/ग्राम सभा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। अगर ये दोनों योग्यताएं महिला पूरी करती हैं तो वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के स्तर पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Hindi News / Education News / UP Anganwadi Bharti 2024 : महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में काम करने का मौका, बस अप्लाई करने की है देरी

ट्रेंडिंग वीडियो