scriptUGC NET Result 2024 : पता चल गया कब आएगा यूजीसी नेट रिजल्ट, NTA ने कर दी घोषणा | UGC NET Result 2024 latest news when UGC NET Result 2024 released | Patrika News
शिक्षा

UGC NET Result 2024 : पता चल गया कब आएगा यूजीसी नेट रिजल्ट, NTA ने कर दी घोषणा

UGC NET June Result 2024 LIVE Updates : लेकिन अब पुख्ता जानकारी रिजल्ट को लेकर सामने आ गई है। NTA यानी National Testing Agency ने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर रिजल्ट के तारीखों…

नई दिल्लीOct 17, 2024 / 02:25 pm

Anurag Animesh

UGC NET Result 2024
UGC NET June Result 2024 LIVE Updates : UGC NET Result 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब पक्की खबर सामने आ गई है। कई दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि यूजीसी नेट का रिजल्ट इस तारीख को आएगा या इस दिन परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। लेकिन अब पुख्ता जानकारी रिजल्ट को लेकर सामने आ गई है। NTA यानी National Testing Agency ने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर रिजल्ट के तारीखों का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में NTA ने बताया है कि 18 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें :- UP PCS 2024 Postponed : टल गई UPPSC PCS परीक्षा, अब इस महीने में हो सकता है एग्जाम

NTA

UGC NET Result 2024 : ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

इस वेबसाइट पर UGC NET Result 2024 और Scorecard के लिंक पर क्लिक करें।

जानकारी भरकर लॉगिन करें।


लॉगिन करने के बाद रिजल्ट और स्कोरकार्ड वेबसाइट पर दिख जाएगा।

रिजल्ट को डाउनलोड भी किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें :- “एक Resignation Letter ऐसा भी”, कर्मचारी ने कहा कि अभी तो जा रहा हूं, लेकिन वापस आऊंगा, क्योंकि…

UGC NET Result 2024 : Provisional Answer Key हो चुकी है जारी

UGC NET Exam 2024 का आयोजन 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 अगस्त और 2, 3, 4, 5 सितंबर को किया गया था। एग्जाम देश के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। UGC NET Exam 2024 का एग्जाम CBT Mode में आयोजित करवाया गया था। आपको बता दें कि UGC NET Exam 2024 की Provisional Answer Key पहले ही जारी की जा चुकी हैं। अब लाखों छात्र UGC NET Result 2024 का इंतजार कर रहे हैं।

Hindi News / Education News / UGC NET Result 2024 : पता चल गया कब आएगा यूजीसी नेट रिजल्ट, NTA ने कर दी घोषणा

ट्रेंडिंग वीडियो