Sarkari Naukri 2024 : इन पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कुल 751 पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं। सबसे ज्यादा जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए भर्ती की जानी है। इस पद के लिए कुल 465 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर के लिए 06 पद, राज्य संपत्ति विभाग के रिसेप्शनिस्ट के लिए 5 पद भर्ती की जानी है। इसके अलावा कई और पदों पर भर्ती की जानी है।
Sarkari Naukri 2024 : ये होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 12वीं का डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में पद के अनुसार टाइपिंग का अनुभव होना भी जरुरी है।
Sarkari Naukri 2024 : लिखित परीक्षा से होगा चयन
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इन चरणों के बाद मेडिकल एग्जाम होगा। जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 21,500 से 81,100 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।