scriptHomemade protein Powder: इस देसी नुस्खे से सभी प्रकार की कमजोरी होगी दूर, सेवन से मिलेंगे जगब के फायदे | Health benefits of Homemade protein Powder ke fayde in hindi | Patrika News
डाइट फिटनेस

Homemade protein Powder: इस देसी नुस्खे से सभी प्रकार की कमजोरी होगी दूर, सेवन से मिलेंगे जगब के फायदे

Health Benefits of Homemade protein Powder: आजकल बदलते जीवन शैली में ज्यादातर लोग शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। शरीर में दर्द की समस्या, कमजोरी आना इत्यादि समस्याएं हमें काफी परेशान करती हैं। बदलते मौसम में ऐसी समस्याएं ज्यादा होती है। इसकी वजह है हमारा खान-पान। हमारे खाने में प्रर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से ऐसी समस्या आम है।

Aug 30, 2023 / 01:15 pm

Jyoti Kumar

homemade_protein_powder.jpg

Health Benefits of Homemade protein Powder: आजकल बदलते जीवन शैली में ज्यादातर लोग शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। शरीर में दर्द की समस्या, कमजोरी आना इत्यादि समस्याएं हमें काफी परेशान करती हैं। बदलते मौसम में ऐसी समस्याएं ज्यादा होती है। इसकी वजह है हमारा खान-पान। हमारे खाने में प्रर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से ऐसी समस्या आम है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए एक ऐसा पाउडर लेकर आए हैं जिसके सेवन से आप शक्तिशाली बन जाएंगे। थकान, कमजोरी की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी। इसको बनाना बेहद आसान है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्या भी नहीं होगी। यह एक वेज प्रोटीन पाउडर है। जो मांसाहार से दूगनी ताकत देगा। इसको घर में बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Health Tips To Improve Eyesight: दूरबीन बन जाएगी आपकी आंखें, अगर इन चीजों का करेंगे सेवन



इन लोगों के लिए फायदेमंद
इस पाउडर को बच्चे ले सकते हैं। बच्चों को ग्रोथ के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। इसलिए बच्चों को इसे दे सकते हैं। साथ ही जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट और बॉडी पेन की समस्या होती है। उन महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा 40 साल की उम्र के बाद मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। जिस वजह से हड्डियों, जोड़ों में दर्द होती है। ऐसे लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। इस पाउडर को गर्भवती महिलाएं भी ले सकती हैं। इसके सेवन में मां और बच्चा दोनों स्ट्रोंग होते हैं।

यह भी पढ़ें

पुरूषों के लिए चमत्कारी है केला-दूद, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेवन से चार परेशानियां होंगी दूर



सामग्री
100 ग्राम मूंगफली के दाने लेंगे। इसमें 25.8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। मीट में जितना प्रोटीन पाया जाता है उतना ही प्रोटीन इसमें पाया जाता है। साथ ही इसको हर कोई खरीद भी सकता है। यह शुगर लेवन को भी नियंत्रित करता है। दूसरा इनग्रेडिएंट्स है कद्दू के बीज। 50 ग्राम कद्दू के बीज लेंगे। 1 ग्राम कद्दू के बीज में प्रोटीन पाया जाता है। इसके वजह से हमें अच्छी नींद आती है। यह मैग्निशियम और मिनरल्स का अच्छा श्रोत है। शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसमें फाइबर भी प्रचूर मात्रा में होता है। तीसरा इनग्रेडिएंट्स लेंगे सोयाबीन के दाने। 100 ग्राम सोयाबीन लेंगे। इसे प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। इसमें अलग-अलग ढेर सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। चौथा इनग्रेडिएंट्स लेंगे अलसी के बीज। 50 ग्राम अलसी के बीज लेंगे। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी पाया जाता है। यह पेट की चर्बी को भी पिघलाता है। पांचवां इनग्रेडिएंट्स लेना है 50 ग्राम बादाम। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ओवरऑल हेल्थ के अलावा यह दिमागी विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। अगला और लास्ट इनग्रेडिएंट्स लेते हैं 100 ग्राम ओट्स। ओट्स में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें

किचन में मौजूद इन 5 मासालों का करें सेवन, रातों-रात कंट्रोल होगा डायबिटीज



कैसे बनाएं ये पाउडर
सभी इनग्रेडिएंट्स को अलग-अलग 2 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लेना है। इसके बाद सब को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद सभी को मिलाकर मिक्सी में फाइन पाउडर बना लें। अब प्रोटीन पाउडर बनके तैयार है। इसको निकालकर एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें।

 

ऐसे करें सेवन
इसके सेवन के लिए सही टाइमिंग और सही तरीका बहुत जरूरी है। दिनभर में आप कभी भी पी सकते हैं। इसको गुनगुने दूध का पानी से पी सकते हैं। एक ग्लास दूध में 2 चम्मच पाउडर डालकर इसको मिला लें। फूर घूंट-घूंट करके पीएं।

 

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Diet Fitness / Homemade protein Powder: इस देसी नुस्खे से सभी प्रकार की कमजोरी होगी दूर, सेवन से मिलेंगे जगब के फायदे

ट्रेंडिंग वीडियो