scriptजानिए गया के अलावा भारत में कहां-कहां होता है पिंड दान, 13 सितंबर से शुरू हो रहा पितृ पक्ष | Pitru Paksha 2019: holy place for pind daan in india | Patrika News
धर्म-कर्म

जानिए गया के अलावा भारत में कहां-कहां होता है पिंड दान, 13 सितंबर से शुरू हो रहा पितृ पक्ष

Pitru Paksha 2019: जानिए गया के अलावा भारत में कहां-कहां होता है पिंड दान, 13 सितंबर से शुरू हो रहा पितृ पक्ष

Sep 04, 2019 / 04:28 pm

Devendra Kashyap

पितृ पक्ष 13 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। हिन्दू धर्म में इन दिनों का खास महत्व है। पितृ पक्ष ( Pitru Paksha ) पर पितरों की मुक्ति के लिए कर्म किये जाते हैं। इस दौरान पिंड दान, तर्पण और ब्रह्मभोज किये जाते हैं। वैसे तो भारत में पिंड दान के लिए कई जगह बताएं गए हैं लेकिन बिहार के गया के अलावा तीन स्थान का सर्वाधिक महत्व माना गया है।
Pitru Paksha 2019
बिहार का गया है सबसे खास

बिहार के गया में पितृ पक्ष में पिंड दान करने का सबसे उत्तम स्थान माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, यहां श्राद्ध कर्म करना सबसे पवित्र कर्म माना गया है। दरअसल, अन्य जगहों पर सिर्फ पितृपक्ष में ही पिंड दान किया जाता है लेकिन गया में किसी भी समय और किसी भी पक्ष में पिंड दान किया जा सकता है। यही कारण है कि गया को मोक्ष की भूमि कहा जाता है।
Pitru Paksha 2019
बद्रीनाथ

बद्रीनाथ में भी पिंड दान करना शुभ माना जाता है। यहां ब्रह्माकापल पर पिंड दान किया जा सकता है। मान्यता है कि यहां पर पिंड दान करने से पितरों को नरक लोक से मुक्ति मिल जाती है। कहा जाता है कि इस स्थान पर ब्रह्महत्या से मुक्ति के लिए भगवान शिव ने भी प्रायश्चित किया था।
Pitru Paksha 2019
हरिद्वार

हरिद्वार के नारायणी शिला पर पिंडदान का महात्म्य है। पितृ पक्ष में यहां आकर लोग अपने पुरखों के लिए पिंडदान करते हैं। मान्यता है कि यहां पर पिंड दान करने से पित्तरों को मोक्ष मिलता है और परिवार में सुख-शांति आती है।
Pitru Paksha 2019
काशी

पौराणिक कथाओं के अनुसार, काशी में पिंड दान करना अनिवार्य है। यही कारण है कि जो लोग गया में पिंड दान करने जाते हैं, वो सबसे पहले काशी में पिंड दान करते हैं तब गया जाते हैं। मान्यता है कि यहां पर पिंड दान करने से पितरों को विभिन्न योनियों से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / जानिए गया के अलावा भारत में कहां-कहां होता है पिंड दान, 13 सितंबर से शुरू हो रहा पितृ पक्ष

ट्रेंडिंग वीडियो