scriptकष्टों को दूर कर देंगे ग्रह शांति के साप्ताहिक उपाय, एक बार जरूर आजमाएं राशि अनुसार उपाय | Grah Shanti Weekly remedies puja will remove your troubles try planatery remedies according to zodiac sign once grah gochar rashifal rashi anusar saptahik upay horoscope mesh se meen | Patrika News
धर्म-कर्म

कष्टों को दूर कर देंगे ग्रह शांति के साप्ताहिक उपाय, एक बार जरूर आजमाएं राशि अनुसार उपाय

Grah Shanti Weekly remedies puja: ग्रह नक्षत्र हमेशा अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। इसी से मनुष्यों का जीवन, उनका फैसला, कर्मकांड भी प्रभावित होता है। 25 अगस्त से 31 अगस्त के सप्ताह में 25 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो 26 अगस्त को मंगल ग्रह गोचर होगा। 29 अगस्त को बुध मार्गी हो जाएंगे। इसके शुभ प्रभाव पाने और ग्रह शांति के लिए व्यक्ति को राशि अनुसार ये साप्ताहिक ग्रह शांति उपाय जरूर आजमाने चाहिए…

भोपालAug 25, 2024 / 02:08 pm

Pravin Pandey

Grah Shanti Weekly remedies puja

कष्टों को दूर कर देंगे ग्रह शांति के साप्ताहिक उपाय, एक बार जरूर आजमाएं राशि अनुसार उपाय

मेष राशि

अगस्त के आखिरी सप्ताह में पूर्व में की गई मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। लेकिन सप्ताहान्त में काम को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा। पैरों में थकावट महसूस हो सकती है। राहत के लिए शनिवार को तिल और गंगाजल मिश्रित दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

वृषभ राशि

25 अगस्त से 31 अगस्त के सप्ताह में व्यावसायिक काम बिना रूकावट के पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। लेकिन मेहनत न कर पाने से मन में असंतोष की भावना रहेगी। थकान की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन हो सकता है। इन सबसे राहत के लिए रविवार को सप्तधान्य की रोटी बनाएं और कुत्ते को खिला दें।

मिथुन राशि

रविवार से शनिवार के सप्ताह में व्यापारिक डील से आपको लाभ मिलेगा। मन सृजनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। दोस्तों से कहा-सुनी हो सकती है। सोमवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा। गाय को नित्य साग और रोटी खिलाएं और उनका आशीर्वाद लें।
ये भी पढ़ेंः

लड्डू गोपाल को घर लाने का सही समय क्या है, जानें वो शुभ दिन, स्थापना विधि और पूजा नियम

कर्क राशि

25 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के बीच कार्यक्षेत्र में आपको लेकर काफी चर्चा होंगी। सप्ताह मध्य विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके बारे में लोग गलत धारणा बनाएं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ‘शिव माहिम्न स्तोत्र’ का नित्य विधिवत पाठ करें।

सिंह राशि

नए सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल है। आपके जीवनस्तर में बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। वित्तीय लेन-देन में कुछ गड़बड़ियां सामने आएंगी। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको भड़का रहें हैं। रविवार और शनिवार खराब दिन रहेगा। नित्य हनुमान चालीसा का श्रीराम स्तुति अवश्य पढ़ें।

कन्या राशि

इस सप्ताह आप समाज में तेजी से लोकप्रिय होंगे। जॉब में आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पार्टनर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। झूठे मुकदमों में फंसने की आशंका है। रविवार और मंगलवार को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार को हल्दी की चार गांठे बहते जल में प्रवाहित करें।
ये भी पढ़ेंः

Laddoo Gopal Katha: इस कारण लड्डू खाते बाल कृष्ण की होने लगी पूजा, जानें लड्डू गोपाल की कथा

तुला राशि

नए सप्ताह में महंगी इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज खरीदने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को इच्छित फल मिलेगा। सफलता को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के प्रयास में नुकसान हो सकता है। पुरुषों को यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा लोग अपनी योग्यता और महत्व को सिद्ध करने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से इस सप्ताह भाग्यशाली रहेंगे। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं रहेगा। बुधवार को रामचरित मानस के ‘बालकाण्ड’ का पाठ अवश्य करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों को थोड़े प्रयासों से ही नए काम में सफलता मिलेगी। नया व्यापार शुरू करने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की काफी प्रशंसा होगी। पित्त के पुराने रोग दोबारा उठ सकते हैं। बच्चों के व्यवहार से माता-पिता थोड़े क्षुब्ध हो सकते हैं। रविवार और शनिवार का दिन परेशानी युक्त रहेगा। भोजन का एक भाग नित्य गाय को खिलाएं।
ये भी पढ़ेंः

पाप का नाश कर देता है ये श्रीकृष्ण अष्टक, मिलती है सुख समृद्धि और मोक्ष

मकर राशि

व्यापार की चुनौतियां आसानी से दूर हो जाएंगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। होटल कारोबारियों के लिए ये सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके ऊपर गलत आरोप लगाए जाने के योग बन रहे हैं। कामकाजी महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिंता हो सकती है। रविवार और मंगलवार नकारात्मक दिन होने की आशंका है। भगवान कृष्ण को दूध और मिश्री का भोग अर्पित करें।
grah shanti upay
ग्रह शांति उपाय

कुंभ राशि

विदेशों में कारोबार कर रहे लोगों को बड़े व्यापारिक अनुबंध मिल सकते हैं। उच्च तकनीक को सीखने को लेकर तत्पर रहेंगे। बिजनेस में नए क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं। सप्ताहांत आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ है। टैक्स वगैरह को लेकर ध्यान रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। सोमवार और शनिवार को अपना ध्यान रखें। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में राम नामी चोला और सिंदूर चढ़ाएं।

मीन राशि

शिक्षा संबंधित रूकावटें दूर होंगी। सोमवार के बाद आपका कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। पुराना उधार आपको वापस मिल सकता है। गुरुवार को आपका मूड खराब रह सकता है, इस दिन नया काम न शुरू करें। चिड़चिड़ेपन की वजह से दांपत्य संबंध प्रभावित हो सकते हैं। बुधवार को खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। चींटियों को नित्य आटा और शक्कर खिलाएं।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Dharma Karma / कष्टों को दूर कर देंगे ग्रह शांति के साप्ताहिक उपाय, एक बार जरूर आजमाएं राशि अनुसार उपाय

ट्रेंडिंग वीडियो